अलर्ट: आपको कंगाल बना सकता है यह स्कैम, सरकार भी है परेशान, बचने का तरीका जानें
देश में हर रोज इतने फ्रॉड और स्कैम हो रहे हैं कि सरकार भी इनसे परेशान है। कभी-कभी इन स्कैमर्स की गिरफ्तारी होती है लेकिन हर समय इन्हें ट्रैक करना सरकार के लिए भी चुनौती है। कुछ दिन पहले ही दूरसंचार विभाग ने देश के करोड़ों मोबाइल यूजर्स स्कैम 401 को लेकर अलर्ट जारी किया है।

विस्तार
देश में हर रोज इतने फ्रॉड और स्कैम हो रहे हैं कि सरकार भी इनसे परेशान है। कभी-कभी इन स्कैमर्स की गिरफ्तारी होती है लेकिन हर समय इन्हें ट्रैक करना सरकार के लिए भी चुनौती है। कुछ दिन पहले ही दूरसंचार विभाग ने देश के करोड़ों मोबाइल यूजर्स स्कैम 401 को लेकर अलर्ट जारी किया है। दूरसंचार विभाग ने एक्स पर अपने एक पोस्ट में कहा है कि किसी के कहने पर *401* डायल ना करें। इसकी मदद से आपके सभी कॉल किसी नए नंबर पर डायवर्ट किए जा सकते हैं और फिर आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है।
साइबर ठग लोगों को फोन करके कुछ बातों में भरमाते हैं और फिर *401* डायल करने के लिए कहते हैं। इस नंबर के साथ ठग आपको अपने नंबर को भी डायल करने के लिए कहते हैं। वे कुछ इस तरह से बात करते हैं... सर, पार्सल कैंसिल करने के लिए *401* और यह...(ठग का नंबर) डायल करें। ऐसा करते हैं कि आपके फोन नंबर पर आने वाले कॉल और ठग के नंबर पर फॉरवर्ड हो जाते हैं।
ये साइबर ठग लोगों को फोन करके कहते हैं कि आपका एक पार्सल आया है, कृपया डिलीवरी के लिए एड्रेस कंफर्म करें। जब आप कहते हैं कि हमने तो कोई पार्सल मंगाया ही नहीं है तो वे कहते हैं कि ठीक है लेकिन यह पार्सल आपके नंबर पर बुक हुआ है तो आपको कैंसिल कराना होगा।