Desi AI Tool: अब भारत सरकार के पास भी होगा अपना एआई चैटटूल, राजीव चंद्रशेखर ने की पुष्टि

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 11 Mar 2024 03:23 PM IST
सार

भारत के पास अपना कोई आधिकारिक एआई टूल नहीं है लेकिन जल्द ही यह संभव होने जा रहा है। भारत के पास भी अपना एआई टूल जल्द ही होगा।

We will be developing our own Indian ai tool models says Rajeev Chandrasekhar
ai - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल का इस्तेमाल आज हर क्षेत्र में हो रहा है, हालांकि एआई टूल के मामले में भारत में काफी पीछे है। भारत के पास अपना कोई आधिकारिक एआई टूल नहीं है लेकिन जल्द ही यह संभव होने जा रहा है। भारत के पास भी अपना एआई टूल जल्द ही होगा।

    केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने अपने एक बयान में कहा, "हम अपने स्वयं के भारतीय मूलभूत मॉडल विकसित करेंगे। दुनिया चैटजीपीटी और ओपनएआई के बारे में बात कर रही है। हमारी अपनी भाषाओं और हमारे अपने भारत डेटा सेट के आधार पर हम उम्मीद करते हैं कि भारत के एआई के परिणामस्वरूप मिशन, हमारे पास संप्रभु एआई मॉडल होंगे जो भारत में डिजाइन और निर्मित किए जाएंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें