Buying Guide: फोन खरीदने में ना करें जल्दबाजी, पहले इन पांच बातों को जरूर चेक करें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 11 Mar 2024 12:46 PM IST
विज्ञापन
Keep These five features in mind while going for smartphone buy in India
Smartphone buying guide - फोटो : अमर उजाला

    आप में से कई लोग ऐसे होंगे जो हर साल अपना स्मार्टफोन बदल देते होंगे। भारत में स्मार्टफोन का मार्केट बहुत तेजी से बढ़ रहा है और चीन के बाद स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों के लिए यह सबसे बड़ा बाजार भी है। फेस्टिव सीजन में तो स्मार्टफोन की बिक्री बूम पर होती है। लोग सेल में या दोस्तों को देखकर फोन तो खरीद लेते हैं लेकिन बाद में पछताते हैं। आज हम आपको पांच ऐसी जरूरी बातें बताएंगे जिनका ध्यान रखना आपको स्मार्टफोन खरीदते समय रखना चाहिए नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है।

    5G In India
    5G In India - फोटो : amar ujala

    5जी कनेक्टिविटी

    फिलहाल 5जी का जमाना है। ऐसे में 4जी फोन खरीदने का कोई मतलब नहीं है। यदि आप भी नया फोन खरीद रहे हैं तो इसका बात का ध्यान रखें कि उसमें 5जी नेटवर्क का सपोर्ट हो। सस्ता मिलने के चक्कर में 4जी फोन खरीदने की गलती ना करें। इसे भी चेक करें कि आप जिस फोन को खरीद रहे हैं उसमें कितने 5जी बैंड्स का सपोर्ट है। यदि 8 से कम बैंड्स का सपोर्ट है तो फोन ना खरीदें

    smartphone
    smartphone - फोटो : pixabay

    परफॉरमेंस

    एक रिपोर्ट के मुताबिक नया फोन खरीदने वाले 76% फीसदी लोग परफॉरमेंस को ध्यान में रखते हुए फोन खरीदते हैं। इसका ध्यान आपको भी रखना चाहिए। नए फोन खरीदते समय उसमें इस्तेमाल होने वाले चिप के बारे में जानकारी जरूर हासिल करें। उसकी क्लॉक स्पीड, कनेक्टिविटी, कैमरा सपोर्ट आदि को चेक करें। इसके अलावा ग्राफिक्स को भी जरूर चेक करें। यदि आप गेमिंग के मकसद से फोन खरीद रहे हैं तो चिपसेट और ग्राफिक्स को निश्चित तौर पर चेक करें।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें