Flat White: गूगल ने फ्लैट व्हाइट कॉफी डे पर बनाया डूडल, जानें खासियत और इतिहास

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 11 Mar 2024 10:10 AM IST
सार

फ्लैट व्हाइट कॉफी एक एक्सप्रेसो आधारित पेय है जिसकी शुरुआत ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में हुई थी। फ्लैट व्हाइट कॉफी डे पर गूगल का यह डूडल भारत समेत कई देशों में दिख रहा है।

विज्ञापन
Google Doodle celebrates flat white coffee beverage with animated illustration know in hindi
Google Doodle Flat White - फोटो : Google

    विस्तार

    गूगल तमाम खास मौके पर डूडल बनाया है। हाल ही में महिला दिवस पर गूगल ने डूडल बनाया था और आज यानी 11 मार्च को गूगल ने फ्लैट व्हाइट कॉफी डे पर डूडल बनाया है। फ्लैट व्हाइट कॉफी एक एक्सप्रेसो आधारित पेय है जिसकी शुरुआत ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में हुई थी। फ्लैट व्हाइट कॉफी डे पर गूगल का यह डूडल भारत समेत कई देशों में दिख रहा है।

    फ्लैट व्हाइट कॉफी डे का इतिहास

    11 मार्च को पूरी दुनिया में फ्लैट व्हाइट कॉफी के तौर पर मनाया जाता है। फ्लैट व्हाइट कॉफी डे को साल 2011 में ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में शामिल किया था। फ्लैट व्हाइट कॉफी गर्म दूध के साथ बनाई जाने वाली एक कॉफी है। माना जाता है कि ऐसा माना जाता है कि यह पेय पहली बार 1980 के दशक के दौरान सिडनी और ऑकलैंड के मेनू में दिखाई दिया था।

    विज्ञापन

    कैसे बनती है फ्लैट व्हाइट कॉफी डे?

    यह कॉफी एक सफेद एस्प्रेसो शॉट से बना होता है जिसके ऊपर उबले हुए दूध और माइक्रो-फोम की एक पतली परत होती है और इसे पारंपरिक रूप से सिरेमिक कप में परोसा जाता है। फ्लैट व्हाइट खासतौर पर उनके लिए है जो कि कॉफी में कम झाग चाहते हैं। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के कई कैफे में यह कॉफी लोकप्रिय है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें