वोडाफोन लाया नया प्लान, मिलेगा 50,000 का इंश्योरेंस

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Mon, 29 May 2017 05:04 PM IST
Vodafone RED Shield Announced Offering up to Rs 50000 Insurance for Mobile Handsets
Vodafone RED Shield

    वोडाफोन ने ग्राहकों को जोड़ने के लिए नया प्लान पेश किया है। इस प्लान का नाम ‘Vodafone RED Shield’ रखा गया है। यह पूरी तरह से स्मार्टफोन सिक्योरिटी प्लान है। इस प्लान के तहत ग्राहकों को 50,000 रुपये का बीमा मिलेगा। बता दें कि भारत में किसी टेलीकॉम कंपनी द्ववारा पेश किया जाने वाला यह सबसे अनोखा प्लान है।

    क्या है ‘Vodafone RED Shield’ प्लान और क्या हैं फायदे?

    Vodafone RED Shield
    Vodafone RED Shield

    सबसे पहले आपको बता दें कि यह प्लान वोडाफोन रेड के कस्टमर के लिए है। इस प्लान के तहत नए और 6 महीने पुराने स्मार्टफोन का 50,000 रुपये का इंश्योरेंस होगा। इस इंश्योरेंस के तहत स्मार्टफोन का चोरी होना और एक्सिडेंटल डैमेज शामिल होगा। बता दें कि वोडाफोन रेड शिल्ड एक ऐप है।

    इसके अलावा इस ऐप में एंटी वायरस, ब्लॉक कॉलस, नेटवर्क स्टेटस, बैटरी सेवर और डाटा सेवर जैसे फीचर्स मिलेंगे। इस ऐप को सॉफ्टफॉर्मेट डिजिटल प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड और सर्विफाई ने मिलकर तैयार कराया है। इस ऐप के जरिए इंश्योरेंस के लिए वोडाफोन ने न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के साथ साझेदारी की है।

    इस सर्विस के लिए वोडाफोन 1 साल के लिए 720 रुपये शुल्क लेगा। अगर आप इस सेवा को लेना चाहते हैं तो आप अपने मासिक बिल से भी 60 रुपये प्रति महीने की दर शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। इस सेवा के तहत 1 साल में 2 बार इंश्योरेंस के लिए क्लेम किया जा सकता है।

    ऐसे लें Vodafone RED Shield सर्विस

    Vodafone RED Shield
    Vodafone RED Shield

    इस सर्विस को लेने के लिए प्ले स्टोर से Vodafone RED Shield डाउनलोड करें और अपने मोबाइल से DSS लिखकर 199 पर भेज दें। इस सर्विस के तहत अगर आपका फोन टूट जाता है और आप क्लेम करते है तो कंपनी आपके घर से आकर फोन ले जाएगी और आपको इंश्योरेंस का लाभ मिलेगाा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें