रमजान के मौके पर एयरसेल ने पेश किया '786' प्लान

amarujala.com - Presented By : प्रदीप पाण्डेय
Mon, 29 May 2017 01:16 PM IST
विज्ञापन
Aircel announced 786 plan in Assam on the Occassion of Ramadan
Aircel 786 Plan

    रमजान का पाक महीना शुरू हो गया है। इस खास मौके पर टेलीकॉम कंपनी एयरसेल ने नया प्लान पेश किया है। इस नए प्लान का नाम 786 रखा गया है। इस प्लान के तहत कई सारे पैके हैं जिनमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डाटा मिल रहा है।

    क्या है एयरसेल का 786 प्लान और क्या होंगे फायदे ?

    Aircel
    Aircel

    एयरसेल के 786 वाले प्लान में 7 रुपये, 8 रुपये और 6 रुपये के प्लान शामिल हैं।

    7 रुपये वाले प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की जा सकेगी।

    विज्ञापन

    8 रुपये वाले प्लान में 500 एमबी 3जी डाटा मिलेगा जिसकी वैधता 1 रात भर की होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वहीं 6 रुपये वाले प्लान में एयरसेल के नेटवर्क पर एक रात के लिए अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉलिंग और मैसेज भेजने की सुविधा होगी।

    इसके अलावा असम में एयरसेल के ग्राहक 50000 (टॉल फ्री) डायल करके अजमेर शरीफ दरगाह, कुरान का आयतें, शहरी और इफ्तार का समय लाइव सुन सकते हैं।

    सभी प्लान रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक वैलिड होंगे। प्लान को *121*786# डायल करके एक्टिवेट किया जा सकता है। ये प्लान केवल असम के लिए हैं।

    45 रुपये और 198 के दो नए प्लान

    Aircel
    Aircel

    इसके अलावा एयरसेल ने 2 और नए प्लान पेश किए हैं। एक प्लान 45 रुपये का है जिसमें 2 रात के लिए 2 जीबी 3जी डाटा मिल रहा है। प्लान को *121*045# डायल करके या कूपन के जरिए एक्टिवेट किया जा सकता है। वहीं दूसरा प्लान 198 रुपये का है जिसमें 2 जीबी 3जी डाटा मिलेगा। इसमें 1 जीबी डाटा रात के लिए मिलेगा। प्लान को *121*198# डायल करके या कूपन के जरिए रिचार्ज कराया जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें