Airtel पुराने प्लान पर दे रहा 10GB तक बोनस डाटा

एयरटेल ने एक बार फिर से अपने पुराने माय इनफिनिटी प्लान को अपडेट किया है। अब पुराने प्लान पर भी एयरटेल 50 प्रतिशत ज्यादा डाटा दे रहा है। बता दें कि ये सभी प्लान पोस्टपेड यूजर्स के लिए हैं। प्लान की शुरुआत 299 रुपये से है और 799 रुपये तक के प्लान मौजूद हैं।

299 रुपये के प्लान में 680 मिनट लोकल-एसटीडी कॉलिंग, 0.6 जीबी 3जी/4जी डाटा, बोनस नहीं है। रोमिंग में इनकमिंग पर अनलिमिटेड कॉलिंग, आउटगोइंग के चार्ज लगेंगे।399 रुपये वाले प्लान में 1 जीबी डाटा मिलेगा। लोकल-एसटीडी और रोमिंग में इनकमिंग अनलिमिटेड और 1जीबी 3जी/4जी डाटा, बोनस 1 जीबी डाटा है। रोमिंग में इनकमिंग पर अनलिमिटेड कॉलिंग, आउटगोइंग के चार्ज लगेंगे।

499 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इस प्लान में पहले 3 जीबी 4जी डाटा मिलता था लेकिन अब इस प्लान में 5 जीबी के साथ 10 जीबी बोनस डाटा मिल रहा है। बोनस डाटा अगले तीन महीने तक मिलता रहेगा।