वोडाफोन लाया 555 रुपये वाला प्लान, मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Sat, 18 Nov 2017 11:17 AM IST
विज्ञापन
Vodafone offers FRC 555 Plan with 84GB Data and unlimited calls
Vodafone

    Idea के बाद वोडाफोन ने भी 555 रुपये का नया प्लान लॉन्च कर दिया है, हालांकि वोडाफोन ने यह प्लान फिलहाल कुछ ही सर्किल में किया है। वहीं आइडिया का प्लान पूरे देशभर के लिए है। वोडाफोन का यह प्लान सभी 2G/3G/4G हैंडसेट यूजर्स के लिए है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में।

    वोडाफोन के 555 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले फायदे

    Vodafone
    Vodafone

    सबसे पहले बता दें कि यह प्लान सिर्फ उन्हीं यूजर्स के लिए है जो मोबाइल नंबर पोर्टेबलिटी के दूसरे ऑपरेटर्स से वोडाफोन में आना चाहते हैं। एमएनपी के जरिए वोडाफोन में आए नए ग्राहकों को 555 रुपये का पहला रिचार्ज करना होगा जिसमें उन्हें 84 जीबी डाटा 84 दिनों के लिए मिलेगा।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः आइडिया का बड़ा धमाका, लाया रोजाना 3.5 जीबी डाटा वाला प्लान

    साथ ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी और प्रतिदिन रोज 100 मैसेज मिलेंगे। वहीं रोमिंग में भी अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। हालांकि प्रतिदिन कॉलिंग की सीमा 250 मिनट और सप्ताह में 1,000 मिनट है। वहीं यह प्लान फिलहाल सिर्फ कर्नाटक सर्किल के लिए ही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें