आइडिया का बड़ा धमाका, लाया रोजाना 3.5 जीबी डाटा वाला प्लान

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 14 Nov 2017 12:17 PM IST
विज्ञापन
Idea Cellular offers Rs 799 Plan With 3.5GB Data and Unlimited calling
Idea

    Idea सेल्यूलर ने एक बार फिर से चुपके से नया प्लान लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बार फिर से अपने 5 नए प्लान के साथ जियो पर हमला बोला है, लेकिन ये प्लान्स फिलहाल आंध्र-प्रदेश और तेलंगाना सर्किल के यूजर्स के लिए ही है। कंपनी आगे चलकर बाकी सर्किल के लिए भी जारी कर सकती है। ये प्लान्स 309 रुपये से लेकर 799 रुपये तक के हैं।

    आइडिया के 309 रुपये से लेकर 799 रुपये तक के प्लान के फायदे

    Idea
    Idea - फोटो : livemint

    आइडिया ने जो 5 प्लान जारी किए हैं उनमें 309, 398, 498, 599, 799 रुपये तक के प्लान शामिल हैं। सबसे पहले 309 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें 1GB 4G/3G/2G डाटा मिलेगा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इस प्लान की वैधता 14 दिनों की है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः वोडाफोन लाया नया प्लान, सिर्फ 38 रुपये में एक महीने का फायदा

    398 रुपये वाले प्लान की वैधता 35 दिनों है। इसके तहत यूजर्स को रोज 1GB 4G/3G डाटा और अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉलिंग मिलेगी। इसके अलावा 498 रुपये वाले प्लान में 70 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा मिलेगा। अच्छी बात यह है कि 498 रुपये वाला रिचार्ज किसी भी सर्किल का यूजर करा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    ideacellular-telangana
    ideacellular-telangana

    वहीं कंपनी ने 599 रुपये और 799 रुपये के प्लान भी शामिल हैं। 599 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ रोज 2.5 जीबी और 799 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ 3.5 जीबी डाटा मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें