लॉन्चिंग से पहले शाओमी Redmi Note 5 के फीचर्स लीक

शाओमी के अपकमिंग स्मार्टफोन रेडमी नोट 5 की तस्वीरें और फीचर्स लॉन्चिंग से पहले लीक हुई हैं, हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी नोट 5 के स्पेसिफिकेशंस लीक हुए हैं लेकिन इस बार फोन की कीमत का भी खुलासा हुआ है।
नई लीक रिपोर्ट के मुताबिक Redmi Note 5 में 5.99 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले होगी जिसका रिजॉल्यूशन 2160x1080 पिक्सल होगा। वहीं फोन की डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 होगा जो कि लॉन्च हो रहे फोन्स में आम बात हो गई है।
ये भी पढ़ेंः Facebook ने किया बड़ा बदलाव, डिलीट नहीं कर पाएंगे पोस्ट
इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 3GB/4GB रैम और 32GB/64GB की इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी। वहीं फोन में एंड्रॉयड नूगट 7.0 बेस्ड MIUI 9 और 4000mAh की बैटरी होगी।फोन में मिलने वाले कैमरे की बात करें तो Note 5 में 12 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि फोन में स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर हो सकता है। फोन की शुरुआती कीमत 9,000 रुपये के आसपास हो सकती है।