Vodafone के इन प्लान के साथ मिल रहा डबल डाटा, कीमत पुरानी ही है

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 16 Oct 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
Vodafone offers Double Data Benefit Up to 84GB on Select Prepaid Plans
vodafone dobule data offer - फोटो : vodafone/twitter

    वोडाफोन इंडिया अपने ग्राहकों को कुछ चुनिंदा प्लान के साथ डबल डाटा ऑफर दे रहा है। वोडाफोन ने यह फैसला हाल ही में जियो द्वारा इंटरकनेक्टेड यूजेज चार्ज (आईयूसी) लेने की घोषणा की है। जियो की इस घोषणा के बाद एयरटेल और वोडाफोन की बल्ले-बल्ले हो गई है। वोडाफोन अब अपने ग्राहकों को डबल डाटा ऑफर दे रहा है जो कि 199 रुपये और 399 रुपये वाले प्लान के साथ मिल रहा है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

    वोडाफोन के डबल डाटा ऑफर के तहत 199 रुपये वाले के साथ 84 जीबी डाटा मिल रहा है। इसके अलावा इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रही है। साथ ही इस प्लान में रोज 100 sms भी मिलेंगे। इस प्लान में पहले 28 दिनों तक रोज 1.5 जीबी डाटा मिलता था, लेकिन अब डबल डाटा ऑफर के तहत रोज 3 जीबी डाटा मिल रहा है। डबल डाटा ऑफर के बारे में कंपनी ने ट्वीट करके जानकारी दी है।

    विज्ञापन

    399 रुपये वाले प्लान के साथ डबल डाटा ऑफर की बात करें तो इस प्लान में पहले जहां रोज 1 जीबी डाटा मिलता था, वहीं अब इसमें रोज 2 जीबी डाटा मिल रहा है। इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है। ऐसे में इस प्लान में कुल 168 जीबी डाटा मिल रहा है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 100 एसएमएस भी मिलेंगे। बता दें कि वोडाफोन का डबल डाटा ऑफर सीमित समय के लिए ही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें