Vu ने 100 इंच वाला Super TV किया लॉन्च, यूजर्स को मिलेंगे खास फीचर्स

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 15 Oct 2019 05:00 PM IST
विज्ञापन
Vu 100 Inch Super Tv Launched In India Know Price And Specifications
Vu Super TV - फोटो : kabir / Twitter

    स्मार्ट टीवी निर्माता कंपनी Vu ने भारत में 100 इंच वाला सुपर टीवी लॉन्च कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने कई स्मार्ट टीवी भारतीय बाजार में उतारे थे, जिनको लोगों ने बहुत पसंद किया था। ग्राहक इस टीवी को 8 लाख रुपये की कीमत में खरीद सकेंगे। इस एंड्रॉयड टीवी की सेल अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगी। यूजर्स को इस टीवी में एंड्रॉयड 8.0 और विंडो 10 का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, कंपनी का कहना है कि ग्राहक अपने हिसाब से ऑपरेटिंग सिस्टम को चुन सकेंगे।

    Vu Super TV की स्पेसिफिकेशन

    बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस टीवी में इंटेल कोर आई3 और कोर आई5 प्रोसेसर मिलेगा। इसके साथ ही यूजर्स को 120जीबी एसएसडी और 4जीबी डीडीआर दिया है। प्योर साउंड क्वालिटी के लिए 2,000 वॉट के जेबीएल के स्पीकर्स के साथ इन बिल्ट वूफर का सपोर्ट दिया है। वहीं, कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी ने इस डिवाइस में यूएसबी पोर्ट्स, ब्लूटूथ 5.0 और एचडीएमआई जैसे फीचर्स दिए हैं।

    विज्ञापन

    बता दें कि कंपनी ने इससे पहले भारतीय बाजार में अल्ट्राएंड्रॉयड टीवी को उतारा था। वहीं, यह टीवी ग्राहकों के लिए ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर उपलब्ध है। कंपनी ने इस टीवी के 32 इंच वाले वेरियंट की कीमत 11,499 रुपये रखी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें