Jio ने नहीं 'वो' ने मांगे थे छह पैसे प्रति मिनट के चार्ज, जियो ने किया खुलासा
विज्ञापन

इस समय भारतीय टेलीकॉम बाजार में आईयूसी चार्ज को लेकर सभी कंपनियों के बीच घमासान मचा हुआ है। रिलायंस जियो ने हाल ही में अपने उपभोक्ताओं पर छह पैसे प्रति मिनट की दर से चार्ज लगाया है। वहीं, दूसरी तरफ एयरटेल, आईडिया और वोडाफोन ने जियो की आलोचना की है। साथ ही, अपने आधिकारिक टविटर अकाउंट के जरिए टिप्पणियां की हैं। वहीं, रिलायंस जियो ने इन सभी का जवाब दिया है। साथ ही कंपनी ने भी छह पैसा प्रति मिनट वाले शुल्क को गलत बताया है।
रिलायंस जियो यूजर्स जब किसी दूसरे ऑपरेटर के नंबर पर कॉल करते हैं, तो उन्हें छह पैसे प्रति मिनट की दर से चार्ज देना होगा। इस शुल्क को ही IUC चार्ज कहते है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्राई इस चार्ज को नए साल में खत्म करेगा। वहीं, कंपनी ने चार्ज को लेकर सफाई देते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्विट किए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
- गूगल मैप्स को टक्कर देगा भारतीय का 'नाविक', जल्द ही इन स्मार्टफोन में कर सकेंगे इस्तेमाल
- Realme X2 Pro स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर के साथ लॉन्च, मिलेगा क्वाड रियर कैमरा सेटअप
- Pan Card में नाम हो गया है गलत, तो घर बैठे ऐसे करें सुधार
- IMC 2019: भारत में जल्द दिखेंगी ये खास टेक्नोलॉजी, स्मार्ट खंभे के अलावा टीवी में होगा पॉपअप कैमरा