Vodafone ने उतारा सस्ता डाटा प्लान, मिलेगी कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा, देगा जियो को टक्कर

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 21 Oct 2019 10:33 AM IST
Vodafone Offers 30 Rs Prepaid Recharge Plan Users Get 100MB Data And Calling Know About It
vodafone

    वोडाफोन (Vodafone) ने उपभोक्ताओं को ज्यादा फायदा पहुचाने के लिए 30 रुपये वाला प्रीपेड प्लान को टेलीकॉम बाजार में उतारा है। इससे पहले कंपनी ने 20 रुपये के पैक को रिवाइज किया था। उपभोक्ताओं को 30 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही इस प्लान को चुनिंदा सर्कल्स में उतारा गया है। सूत्रों की मानें तो वोडाफोन इस प्रीपेड प्लान को जल्द ही सभी सर्कल्स में पेश करेगी। तो चलिए जानते हैं उपभोक्ताओं को 30 रुपये वाले प्लान में किस तरह की सुविधाएं मिलेंगी...

    कर्नाटक, केरल और मुंबई के यूजर्स इस प्लान को रिचार्ज करा सकेंगे। साथ ही यह प्लान उपभोक्ताओं के लिए पेटीएम और फोन पे जैसे प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। वहीं, यूजर्स को इस प्लान में 28 दिन की वैधता मिलेगी। इसके अलावा 26 रुपये का टॉक टाइम और 100 एमबी डाटा दिया जाएगा।

    उपभोक्ताओं को इस प्लान के तहत 2.5 पैसे प्रति मिनट की दर से चार्ज देना होगा। इससे पहले कंपनी ने 35 रुपये का डाटा पैक भारतीय बाजार में उतारा था। इस प्लान में यूजर्स को 100 एमबी डाटा के साथ कॉल की सुविधा दी गई है।

    वोडाफोन, आईडिया और एयरटेल ने प्रीपेड यूजर्स के लिए 35 रुपये वाले मिनिमम रिचार्ज प्लान मार्केट में पेश किए हैं, जिसके तहत रिचार्ज ना कराने पर आउटगोइंग कॉल जैसी सुविधाओं को सात दिन के बाद बंद किया जाता है। यही वजह है कि लोगों ने वोडा-आईडिया और एयरटेल का साथ छोड़ दिया हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें