Airtel के इस सस्ते प्लान में जीवन बीमा के साथ मिल रहा अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sun, 20 Oct 2019 07:16 AM IST
विज्ञापन
Airtel Prepaid Plans Offers Amazon Prime Life Insurance and More at as low as Rs 299 know details
airtel Plan - फोटो : amar ujala

    जियो के साथ एयरटेल की लड़ाई पिछले तीन सालों से चल रही है। दोनों कंपनियां एक-दूसरे के मुकाबले अपने ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक प्लान पेश कर रही हैं। कुछ प्लान डाटा वाले होते हैं तो कुछ प्लान में अनलिमिटेड और अमेजन प्राइम वीडियो जैसी सुविधाओं का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। जियो से मुकाबले को लेकर एयरटेल ने भी कई अच्छे प्लान पेश किए हैं उन्हीं में से एक सस्ता प्लान भी जिसमें 4 लाख का जीवन बीमा और अन्य कई सेवाएं मिल रही है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

    wynk music
    wynk music - फोटो : amar ujala

    Wynk म्यूजिक

    रिलायंस जियो की तरह ही एयरटेल भी अपने ग्राहकों को विंक म्यूजिक एप का सब्सक्रिप्शन दे रहा है। म्यूजिक के अलावा आपको एयरटेल के 299 रुपये वाले प्लान में आपको एयरटेल एक्सट्रीम एप का भी सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। ऐसे में आप एयरटेल एक्सट्रीम एप पर वीडियो, फिल्म और लाइव टीवी देख सकेंगे। इन सबके अलावा आपको इस एप पर ऑरिजनल वीडियो शो भी देखने को मिलेगा।

    Norton
    Norton - फोटो : amar ujala

    Norton मोबाइल सिक्योरिटी

    इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें आपको नॉर्टन मोबाइल सिक्योरिटी मिलती है। ऐसे में आप इसके जरिए अपने फोन के लिए एंटी वायरस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ आपको एंटी थेफ्ट भी मिलता है। साथ ही किसी तरह के वायरस और हैकिंग अटैक से भी आपके फोन को सुरक्षा मिलेगी। बड़ी बात यह है कि भले ही 299 रुपये वाले प्लान की वैधता 28 दिनों की है लेकिन नॉर्टन मोबाइल सिक्योरिटी आपको पूरे एक साल के लिए मिलेगी।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें