वोडाफोन ने शानदार डाटा प्लान किया पेश, यूजर्स को मिलेगा प्रतिदिन 3GB डाटा

Abhishek Singh
टेक डेस्क, अमर उजालाAbhishek Singh
Tue, 12 Nov 2019 10:20 AM IST
Vodafone launched Rs 569 Prepaid Plan Users Get Three GB Data Daily Know Offer
vodafone store

    दिग्गज टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन (Vodafone) ने ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के लिए बाजार में नया प्रीपेड प्लान उतारा है। उपभोक्ताओं को इस प्रीपेड रिचार्ज पैक में तीन जीबी डाटा समेत कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। वहीं, वोडाफोन के इस प्रीपेड प्लान की कीमत 569 रुपये है। तो आइए जानते है इस प्लान में उपभोक्ताओं को कितनी सेवाएं मिलेंगी..

    ग्राहकों को वोडाफोन के इस प्लान में तीन जीबी (कुल 252 जीबी डाटा) हाई स्पीड डाटा प्रतिदिन मिलेगा। साथ ही यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस की सुविधा दी जाएगी। वहीं, इस प्लान की समय सीमा 84 दिनों की है।

    डाटा और कॉलिंग के अलावा यूजर्स को वोडाफोन प्ले की सुविधा मिलेगी, जिसके तहत प्रीमियम कंटेंट का एक्सेस दिया जाएगा। वहीं, वोडाफोन प्ले एप गूगल प्ले स्टोर और एप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। सूत्रों की मानें तो यह प्लान जियो और एयरटेल जैसी कंपनियों के प्रीपेड पैक्स को कड़ी टक्कर देगा।

    एयरटेल ने हाल ही के दिनों में 558 रुपये वाला प्लान पेश किया था। उपभोक्ताओं को इस पैक में प्रतिदिन तीन जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। वहीं, इस प्लान की वैधता 82 दिनों की है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें