जियो ने 149 रुपये के प्रीपेड प्लान में किया बड़ा बदलाव, कम हुई वैधता

गौरव पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालागौरव पाण्डेय
Mon, 11 Nov 2019 12:51 PM IST
Jio changes in its polular Rs 149 prepaid plans here is the details

    रिलायंस जियो ने अपने 149 रुपये के प्रीपेड प्लान में बड़ा बदलाव किया है। ऐसा इस प्लान में नॉन जियो कॉलिंग मिनट जोड़ने के लिए किया गया है। साथ ही, प्लान की वैधता को भी 28 दिनों से घटाकर 24 दिनों के लिए कर दिया गया है। इस प्लान के तहत अब यूजर्स को अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 300 मिनट मिलेंगे।

    jio
    jio

    जियो का 149 रुपये वाला प्लान

    संशोधित प्लान के अनुसार अब यह प्लान लेने पर यूजर्स को असीमित जियो से जियो कॉल, अन्य नेटवर्क के लिए 300 मिनट, 100 एसएमएस और प्रतिदिन 1.5 जीबी 4जी डाटा मिलेगा। इस प्लान को जियो के ऑल इन वन प्लान्स में शामिल कर दिया गया है। वहीं, अब इस प्लान की समय सीमा 24 दिनों की है। इससे पहले 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती थी।

    Jio
    Jio

    जियो ने इन रिचार्ज प्लान को किया बंद

    जियो ने आईयूसी चार्ज लगाने के बाद एक बार फिर से उपभोक्ताओं को बड़ा झटका दिया था। आईयूसी चार्ज वाले प्लान के आने के बाद ही कंपनी ने 19 और 52 रुपये वाले रिचार्ज पैक को बंद किया था। उपभोक्ताओं को 19 रुपये वाले रिचार्ज पैक में अनलिमिटेड कॉलिंग और 150 एमबी डाटा मिलता था। इसके साथ ही 20 एसएमएस की सुविधा भी दी गई थी। वही दूसरी तरफ 52 रुपये वाले रिचार्ज पैक में उपभोक्ताओं को 1.05 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉल दी जाती थी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें