Vodafone का नया धमाका, 181 रु. में सबकुछ अनलिमिटेड, पूरे 1 महीने तक

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 23 Oct 2017 11:58 AM IST
विज्ञापन
Vodafone launched Two New Plans of Rs 181 and Rs 195
mobile - फोटो : mobile

    Vodafone ने दिवाली के बाद रिलायंस जियो के 149 रुपये वाले को टक्कर देने के लिए दो नए प्लान पेश किए हैं। ये दोनों प्लान 181 रुपये और 195 रुपये के हैं। इससे पहले एयरटेल और आइडिया भी इस तरह के प्लान पेश कर चुके हैं। तो आइए जानते हैं वोडाफोन के इन दोनों नए प्लान के बारे में।

    सबसे पहले वोडाफोन के 181 रुपये वाले प्लान की बात करें तो यह प्लान 2जी यूजर्स के लिए है। इस प्लान के तहत सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल और STD कॉलिंग मिलेगी। साथ में अनलिमिटेड2जी डाटा भी मिलेगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।

    विज्ञापन

    195 रुपये वाला प्लान 2G, 3G और 4G ग्राहकों के लिए है

    Vodafone
    Vodafone

    अब जहां तक 195 रुपये वाले प्लान की बात करें तो यह प्लान 2G, 3G और 4G ग्राहकों के लिए है। इस प्लान में 28 दिनों तक रोज 1 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही सभी नेटवर्क पर रोज 250 मिनट और सप्ताह में 1,000 मिनट कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। बता दें कि वोडाफोन के ये दोनों प्लान फिलहाल सिर्फ आंध्र-प्रदेश और तेलंगाना सर्किल के लिए ही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः  जियो यूजर्स को दोहरा झटका, प्लान तो बदले ही स्पीड भी हो गई आधी​

    बता दें कि जियो के 149 रुपये वाले प्लान में भी बदलाव हुए हैं। इस प्लान में पहले जहां 2 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती थी, वहीं अब इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 4.2 जीबी डाटा मिल रहा है। ऐसे में वोडाफोन के ये दोनों प्लान जियो को मुश्किल में डाल सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें