जियो यूजर्स को दोहरा झटका, प्लान तो बदले ही स्पीड भी हो गई आधी

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 20 Oct 2017 02:02 PM IST
विज्ञापन
Reliance Jio Reduces Speed to 64kbps After FUP
jio speed

    रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स को दिवाली के मौके पर दोहरा झटका दिया है।

    पहला यह कि कंपनी ने कुछ प्लान को अपने सारे प्लान बदल दिए हैं और दूसरा यह कि अब यूजर्स को पहले जैसी इंटरनेट स्पीड भी नहीं मिलेगी। जियो पहले अपने ग्राहकों को सभी प्लान के तहत रोज की डाटा लिमिट खत्म होने के बाद 128kbps की स्पीड से इंटरनेट देता था लेकिन अब कंपनी ने इस स्पीड को घटाकर 64kbps कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने 149 रुपये वाले प्लान के साथ ऐसा किया था।

    विज्ञापन

    FUP के बाद सभी प्लान में मिलेगी सिर्फ 64kbps की स्पीड

    Jio Speed
    Jio Speed

    दरअसल रिलायंस जियो के सभी प्लान में प्रतिदिन डाटा यूज की एक लिमिट है। जैसे कि 399 रुपये वाले प्लान में रोजाना डाटा यूज की सीमा 1 जीबी है। यानी 1 जीबी तक आपको हाई-स्पीड 4जी इंटरनेट मिलता है और इसके बाद स्परीड 128kbps हो जाती है, लेकिन रोजाना डाटा यूज की लिमिट खत्म होने के बाद अब सिर्फ 64kbps की स्पीड मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि जियो ने 19 अक्टूबर की आधी रात से अपने प्लान में बदलाव किए हैं। कंपनी के सबसे पोपुलर 399 रुपये वाले प्लान में पहले जहां 84 दिनों की वैधता के साथ 84 जीबी डाटा मिलता था, वहीं अब इस प्लान में सिर्फ 70 दिनों के लिए 70 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा कंपनी ने 459 रुपये का प्लान पेश किया है जिसके तहत 84 दिनों के लिए 84 जीबी डाटा मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें