7,777 रु. में iPhone 7 समेत जानें इस सप्ताह टेक वर्ल्ड की बड़ी खबरें

एयरटेल 7,777 रुपये में दे रहा है आईफोन 7
एयरटेल ने बड़े ऑफर का ऐलान किया है। इस ऑफर के तहत एयरटेल के ऑनलाइन स्टोर से सिर्फ 7,777 रुपये में iPhone 7 खरीदा जा सकता है। कंपनी ने यह ऑफर आईफोन 7 के 32 जीबी, 128 जीबी, आईफोन 7 प्लस के 32 जीबी और 128 जीबी वेरियंट के लिए है, हालांकि आईफोन 7 प्लस के 32 जीबी के लिए आपको पहली बार 17,300 रुपये देने होंगे।

BSNL ने लॉन्च किया सस्ता 4G फोन, 97 रु. में सबकुछ अनलिमिटेड
जियो और एयरटेल की राह पर चलते हुए BSNL ने भी आखिरकार 4जी मोबाइल लॉन्च कर ही दिया है। कंपनी ने माइक्रोमैक्स के साथ मिलकर 4जी फीचर Bharat 1 फोन पेश किया है। इस फोन की कीमत 2,200 रुपये है।

रिलायंस जियो के बदल गए सभी प्लान
रिलायंस जियो ने अपने 84 दिन वाले सबसे लोकप्रिय प्लान को भी बदल दिया है। अब इस प्लान में सिर्फ 70 जीबी डाटा 70 दिनों के लिए मिल रहा है। वहीं कंपनी ने 84 दिन वाले प्लान की कीमत 459 रुपये कर दी है। इसके अलावा कंपनी ने 19 रुपये, 49 रुपये और 96 रुपये वाले प्लान को हमेशा के लिए बंद कर दिया है।