वोडाफोन ने लांच किए तीन नए प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज मिलेगा 1.5GB डाटा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 24 Aug 2018 04:10 PM IST
विज्ञापन
Vodafone Launched Three New plans Rs. 209, Rs. 479, Rs. 529 With 1.5GB Daily Data to takes on Jio
vodafone

    रिलायंस जियो से कड़ा मुकाबला करने के लिए वोडाफोन ने तीन नए प्री-पेड प्लान पेश किए हैं जिनमें 209 रुपये, 479 रुपये और 529 रुपये के प्लान शामिल हैं। वोडाफोन के इन प्लान की वैधता क्रमशः 28 दिन, 84 दिन और 90 दिनों की है। तो आइए जानते हैं इन प्लान के साथ मिलने वाले फायदों के बारे में।

    सबसे पहले 209 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसकी वैधता 28 दिनों की है और इस प्लान में रोज 1.5 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। वहीं 479 रुपये वाले प्लान की वैधता 84 दिनों की है और इस प्लान में भी रोज 1.5 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।

    विज्ञापन

    अब आखिरी प्लान 529 रुपये की बात करें तो इसमें 90 दिनों की वैधता के साथ रोज 1.5 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। हालांकि वोडाफोन के ये तीनों प्लान कुछ ही सर्किल में हैं। ऐसे में रिचार्ज कराने से पहले अपने नंबर पर मौजूद प्लान की जांच कर लें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके अलावा इन तीनों में रोमिंग में भी आउटगोइंग फ्री है और रोज 100 एसएमएस भी मिलेंगे। साथ ही वोडाफोन प्ले एप का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। हालांकि अनलिमिटेड कॉलिंग रोज 100 नए नंबर्स के लिए ही है। अनलिमिटेड कॉलिंग के तहत हर रोज 250 मिनट और सप्ताह में 1000 मिनट कॉलिंग की जा सकेगी। इन तीनों प्लान के बारे में विस्तार से वोडाफोन की वेबसाइट से जानकारी हासिल की जा सकती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें