घर बैठे किसी भी लैपटॉप को बना सकते हैं टच-स्क्रीन, तरीका जान लीजिए, पैसे बच जाएंगे

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 24 Aug 2018 03:36 PM IST
विज्ञापन
How to convert any laptops in touch-screen, All you needs to know
make laptop touch screen

    टच-स्क्रीन गैजेट्स किसे पसंद नहीं है, चाहे स्मार्टफोन हो, लैपटॉप हो या फ्रीज ही क्यों ना हो। टच-स्क्रीन स्मार्टफोन तो आपके 2 हजार रुपये में भी मिल जाएंगे, लेकिन अगर टच-स्क्रीन लैपटॉप चाहिए तो आपको जेब ढीली करनी पड़ेगी। वैसे आप घर बैठे अपने किसी भी लैपटॉप को टच-स्क्रीन बना सकते हैं, वह भी एक माूमली से खर्च पर। तो आइए जानते हैं।

    airbar
    airbar

    आपने एयरबार AirBar डिवाइस का नाम सुना होगा, अगर नहीं भी सुना है तो कोई बात नहीं। आज हम आपको एयरबार के बारे में बताएंगे। सबसे पहले बता दें कि इस एयरबार डिवाइस की मदद से किसी भी साधारण लैपटॉप को टच स्क्रीन लैपटॉप बना सकते हैं।

    c
    c

    सबसे अच्छी बात ये है कि पहले एयरबार इंडिया में नहीं मिलता था लेकिन अब यह भारत में मिलने लगा है। इसे आप अमेजॉन से खरीद सकते हैं। अमेजॉन पर मिलने वाले एयरबार को स्वीडिश कंपनी नियोनॉड (Neonode) ने 3 वेरियंट में तैयार किया है। पहला वेरियंट 13.3 इंच के लैपटॉप के लिए, दूसरा 14 इंच के लैपटॉप के लिए और तीसरा 15.6 इंच के लैपटॉप के लिए है। आप अपने लैपटॉप की स्क्रीन के हिसाब से एयरबार का चयन कर सकते हैं। अगली स्लाइड में जानें कैसे काम करता है एयरबार?

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें