डुअल रियर कैमरा और फुल व्यू डिस्प्ले के साथ भारत में लांच हुआ Oppo A5

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 24 Aug 2018 01:31 PM IST
विज्ञापन
Oppo A5 Launched in India With 19:9 Display, Dual Rear Camera, Price and features
Oppo A5

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने अपना डुअल रियर कैमरा वाला स्मार्टफोन ओप्पो ए5 भारत में लांच कर दिया है। Oppo A5 को पहली बार पिछले महीने चीन में लांच किया गया था। इस फोन की खासियतों की बात करें तो इसमें फुल व्यू डिस्प्ले के साथ गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन और डुअल रियर कैमरा मिलेगा।

    ओप्पो ए5 की कीमत

    Oppo A5 की भारत में कीमत 14,990 रुपये है। ऐसे में इसकी टक्कर आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम1, शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो और सैमसंग गैलेक्सी जे6 जैसे स्मार्टफोन से होगी। ओप्पो ए5 ब्लू और रेड कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन की बिक्री शनिवार यानि 25 अगस्त से तमाम ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से होगी।

    विज्ञापन

    ओप्पो ए5 की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1 और 6.2 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1520 पिक्सल है और आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। डिस्प्ले पर 2.5D का कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन भी है। इसके अलावा फोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज का क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू, 4 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ओप्पो ए5 का कैमरा

    इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और इसका अपर्चर f/2.2 है। वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का f/2.4 अपर्चर वाला है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जिसके साथ ब्यूटी मोड और फेस अनलॉक दिया गया है। दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी।

    कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4230 एमएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो यूएसबी और 3.5एमएम का हेडफोन जैक है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें