Vodafone ने लॉन्च किए तीन नए प्री-पेड प्लान्स, शुरुआती कीमत 50 रुपये

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 01 Apr 2019 03:48 PM IST
विज्ञापन
Vodafone Launched Rs 50, Rs 100 and Rs 500 Talk Time Recharges for Prepaid Subscribers
vodafone

    पिछले साल वोडाफोन और एयरटेल ने अनलिमिटेड इनकमिंग कॉलिंग की सुविधा को खत्म कर दी है। इसके बाद ग्राहकों को इनकमिंग और नंबर को चालू रखने के लिए भी रिचार्ज करवाना पड़ रहा है। पिछले साल ही वोडाफोन ने अपने 50 रुपये, 100 रुपये और 500 रुपये वाले रिचार्ज प्लान को खत्म कर दिया था, वहीं अब कंपनी ने इन तीनों प्लान को फिर से लॉन्च कर दिया है। तो आइए जानते हैं कि इन तीनों प्लान में कितने दिनों की वैधता मिलेगी और इनके फायदे क्या-क्या हैं।

    वोडाफोन के 50, 100 और 500 रुपये वाले प्लान के फायदे

    netflix vodafone
    netflix vodafone

    सबसे पहले आपको बता दें कि ये प्लान वैधता बढ़ाने और इनकमिंग को चालू रखने वाले प्लान हैं। इनमें से सबसे पहले 50 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इस प्लान में आपको इस प्लान में आपको कोई वैलिडिटी तो नहीं मिलती है लेकिन इसमें आपको 39.37 रुपये का टॉकटाइम मिलता है। हालांकि यदि आपके नंबर की वैलिडिटी खत्म हो गई है तो इस प्लान को रिचार्ज कराने के बाद भी आप आउटगोइंग कॉल नहीं कर पाएंगे। अब 100 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें आपको 100 रुपये का फुल टॉकटाइम और 28 दिनों की वैधता मिलेगी। वहीं 500 रुपये वाले प्लान में 84 दिनों की वैधता के साथ 500 रुपये का टॉकटाइम मिलेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें