सिर्फ 199 रुपये में मिल रहा 'स्मार्ट शर्ट', ऐप से 30 सेकेंड में बदल सकेंगे रंग !

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 01 Apr 2019 02:01 PM IST
विज्ञापन
Silicon Valley start-up launches Smart Shirt on Snapdeal on to make april fool
smart shirt by snapdeal

    स्मार्टफोन के साथ-साथ पहनने वाली स्मार्ट चीजें भी बाजार में आ रही हैं। चाहे वह स्मार्ट लॉकेट हो या फिर स्मार्ट जूते हों या फिर स्मार्ट वॉच हो। कुछ दिन पहले एक स्मार्ट जैकेट भी लॉन्च हुआ था, वहीं अब colourX नाम की एक कंपनी ने स्मार्ट शर्ट लॉन्च किया है जिसका रंग आप सिर्फ 30 सेकेंड में मोबाइल ऐप की मदद से बदल सकते हैं। आइए जानते हैं इस स्मार्ट शर्ट के बारे में।

    smart shirt by snapdeal
    smart shirt by snapdeal

    सबसे पहले आपको बता दें कि इस स्मार्ट शर्ट की बिक्री स्नैपडील से होगी और 1 अप्रैल से इस शर्ट की प्री-बुकिंग शुरू हो रही है। इस शर्ट को खासतौर पर उनलोगों के लिए पेश किया है जो अलग-अलग रंग की शर्ट के लिए पैसे खर्च नहीं करना चाहते हैं।

    smart shirt by snapdeal
    smart shirt by snapdeal

    इस स्मार्ट शर्ट के खास फीचर्स की बात करें तो इस शर्ट के रंग को आप मोबाइल ऐप की मदद से सिर्फ 30 सेकेंड में बदल सकेंगे। आप अधिकतम 10 रंगों में शर्ट को बदल सकते हैं।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें