15 साल का हुआ Gmail, इसके ये 7 फीचर्स सिर्फ स्मार्ट लोग ही जानते हैं

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 01 Apr 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
Gmail Turns 15 Today, Know its top tips and tricks here
Happy Birthday Gmail

    गूगल का जीमेल (Gmail) आज यानि 1 अप्रैल 2019 को15 साल का हो गया है। गूगल के जीमेल को 1 अप्रैल 2004 को पॉल बुचेट ने तैयार किया था और उस समय यूजर्स को 1 जीबी स्टोरेज फ्री में मिलती थी। बता दें कि इस वक्त जीमेल में 15 जीबी क्लाउड स्टोरेज फ्री में मिलती है। इस समय पूरी दुनिया में गूगल के जीमेल के मंथली एक्टिव यूजर्स की संख्या 150 करोड़ है। आप में से भी कई लोग जीमेल इस्तेमाल करते होंगे लेकिन यह बात तय है कि आप में से सभी लोग जीमेल के इन 7 फीचर्स के बारे में नहीं जानते होंगे। आइए जीमेल के 15वें जन्मदिन के मौके पर जीमेल और गूगल डॉक्स के 7 कमाल के फीचर्स जानते हैं।

    gmail
    gmail - फोटो : business.tutsplus

    1. भेजे हुए ई-मेल को वापस लाएं

    दरअसल भेजे हुए मेल को आप एक तय सम के भीतर वापस पा सकते हैं। जैसे ही आप कोई ईमेल भेजते हैं तो भेजने के बाद आपको Undo Send का विकल्प मिलता है। इस पर क्लिक करके आप भेजे हुए ई-मेल को वापस पा सकते हैं। Undo Send को आप जीमेल की सेटिंग में जाकर ऑन कर सकते हैं। Undo Send को आप अधिकतम 30 सेकेंड के लिए सेट कर सकते हैं।

    gmail
    gmail - फोटो : /business.tutsplus

    2. एक साथ दो जीमेल अकाउंट इस्तेमाल करें

    आप एक ही टैब और ऐप में दो जीमेल अकाउंट इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप दाहिनी ओर दिख रही अपनी प्रोफाइल फोटो या नाम पर क्लिक करें और फिर एड अकाउंट के विकल्प का चयन करें।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें