सस्ते में मिल रहे हैं सैमसंग गैलेक्सी M30, M20 और M10, जानें ऑफर्स

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 22 Jul 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
Buy Samsung Galaxy M30, Galaxy M20, Galaxy M10 with Discounts and Offers from Amazon India
Samsung Galaxy M30

    यदि आपको भी सैमसंग की एम सीरीज के फोन पसंद हैं तो आपके लिए सैमसंग ने अमेजन पर गैलेक्सी एम सीरीज की सेल का आयोजन किया है। इस सेल में सैमसंग की एम सीरीज के तीन फोन गैलेक्सी एम30, गैलेक्सी एम20 और गैलेक्सी एम10 पर छूट मिल रही है। इस सेल में डिस्काउंट के साथ बैंक की ओर से भी ऑफर्स मिल रहा है और इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। आइए जानते हैं।

    Samsung Galaxy M30
    Samsung Galaxy M30

    गैलेक्सी एम30

    सबसे पहले गैलेक्सी एम30 की बात करें तो इस फोन को 1,000 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। यह छूट गैलेक्सी एम30 के दोनों वेरियंट पर मिल रही है। इस सेल के तहत गैलेक्सी एम30 का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 13,990 रुपये में और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 16,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा इन दोनों फोन के साथ नो कॉस्ट ईएमआई भी मिल रही है और दोनों वेरियंट के साथ 7,800 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है।

    Samsung Galaxy M20
    Samsung Galaxy M20

    गैलेक्सी एम20

    इस फोन का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट भारत में 10,990 रुपये में लॉन्च हुआ था लेकिन अब इसे 9,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं इस फोन का 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 11,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन के दोनों वेरियंट पर 1,000 रुपये की छूट और 7,800 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें