वोडाफोन लाया शानदार ऑफर, दुबई की ट्रिप के साथ रोज मिलेंगे 400 रुपये

वोडाफोन इंडिया ने एक बार फिर से ग्राहकों को कुछ नया देने के लिए गेमिंग कॉन्टेस्ट के आयोजन किया है जिसका नाम‘The Vodafone Travel Passport' है। इस गेम को मायवोडाफोन एप के जरिए खेला जा सकता है। वोडाफोन का यह कॉन्टेस्ट एक महीने का है जो कि आज से शुरू हो रहा है।
इस गेम के एक विजेता को दुबई का ट्रिप फ्री में मिलेगा। इसके अलावा हर रोज 400 रुपये का EaseMyTrip का डिस्काउंट वाउचर मिलेगा। इसके लिए वोडाफोन ने एजमायट्रिक के साथ साझेदारी की है। साथ ही भाग्यशाली विजेता भारत में कहीं भी 3D/2N होटल में रहने का मौका मिलेगा। वोडाफोन का यह गेमिंग कॉन्टेस्ट पोस्टपेड और प्री-पेड दोनों ग्राहकों के लिए है।
वोडाफोन पासपोर्ट ट्रेवल कॉन्टेस्ट भी इसी साल मार्च में लांच हुए Pugathon गेम जैसा है जिसमें हर रोज एक Pug ढुंढ़ना होता था। इस गेम खत्म होने के बाद कई लोगों को आईफोन और बंपर गिफ्ट मिला था। कंपनी का प्लान इस बार कुछ ही ऐसा ही करने का है।