ओप्पो एफ9, एफ9 प्रो भारत में लांच, फेस अनलॉक के साथ मिलेगा 25MP का फ्रंट कैमरा

कई सारे लीक्स के बाद ओप्पो ने आखिरकार अपने नए स्मार्टफोन ओप्पो एफ9 प्रो (Oppo F9 Pro) और ओप्पो एफ9 को भारत में लांच कर दिया है। इन दोनों फोन को पिछले सप्ताह वियतनाम में लांच किया गया था और खबर थी कि भारत में ओप्पो एफ9 को ही एफ9 प्रो के नाम से पेश किया जाएगा जो कि नहीं हुआ। कंपनी ने दोनों फोन को भारतीय बाजार में उतारा है। फोन की खासियतों की बात करें तो दोनों फोन में 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
ओप्पो एफ9 प्रो और एफ9 की कीमत और लांचिंग ऑफर
ओप्पो एफ9 की कीमत 19,990 रुपये है और ओप्पो एफ9 प्रो की कीमत 23,990 रुपये है। दोनों फोन में 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी और दोनों फोन स्टेरी पर्पल, सनराइज रेड और ट्विलाइट ब्लू कलर वेरियंट में मिलेंगे। Oppo F9 और Oppo F9 Pro की बिक्री 31 अगस्त से फ्लिपकार्ट, अमेजॉन और पेटीएम मॉल से होगी। दोनों फोन को आज से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। प्री-ऑर्डर ऑफर के तहत डाटा और 1 टाइम फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट मिलेगा।

ओप्पो एफ9 की स्पेसिफिकेशन
फोन में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसके अलावा फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1, मीडियाटेक का ऑक्टाकोर हीलियो P60 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा जिसमें एक कैमरा 6 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 25 मेगापिक्सल का है।
ओप्पो एफ9 प्रो की स्पेसिफिकेशन
फोन में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसके अलावा फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1, मीडियाटेक का ऑक्टाकोर हीलियो P60 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा जिसमें एक कैमरा 6 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 25 मेगापिक्सल का है।

ओप्पो एफ9 प्रो और एफ9 की बैटरी और कनेक्टिविटी
दोनों फोन में 3500 एमएएच की बैटरी मिलेगी और कनेक्टिविटी के लिए डु्अल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.2, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। खास बात यह है कि दोनों फोन के साथ VOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा जिसकी मदद से 5 मिनट की चार्जिंग में बैटरी 2 घंटे का बैकअप देगी।