नोकिया 6.1 प्लस भारत में लांच, डुअल रियर कैमरे के साथ फुल व्यू डिस्प्ले

तमाम लीक और नोकिया 6.1 की कीमत कम होने बाद एचएमडी ग्लोबल ने आखिरकार भारत में अपना नया स्मार्टफोन नोकिया 6.1 प्लस को लांच कर दिया है जो कि नोकिया 6.1 या नोकिया 6 2018 का अपग्रेडेड वर्जन है। नोकिया 6.1 प्लस की खासियतों की बात करें तो इसमें एप्पल के आईफोन x जैसा नॉच (डिस्प्ले के ऊपर कट आउट) और डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। बता दें कि नोकिया 6.1 प्लस को सबसे पहले हांगकांग में लांच किया गया था।
नोकिया 6.1 प्लस की स्पेसिफिकेशन
फोन में एंड्रॉयड ओरियोौ 8.1, डुअल सिम सपोर्ट और 5.8 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2280 पिक्सल है और इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है जिसे 400 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
नोकिया 6.1 प्लस का कैमरा
फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/2.0 है, वहीं दूसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का है और उसका अपर्चर f/2.4 है। फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा नोकिया 6.1 प्लस में 3060 एमएमएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, ब्लूटूथ v5.0, वाई-फाई, यूएसबी टाइप सी, जीपीएस और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा।
टेक्नो कैमन iAce की अनबॉक्सिंग
नोकिया 6.1 प्लस की कीमत और लांचिंग ऑफर्स
नोकिया 6.1 प्लस की कीमत 15,999 रुपये है और इसकी बिक्री 30 अगस्त से फ्लिपकार्ट और नोकिया के ऑनलाइन स्टोर से होगी। बिक्री के लिए प्री-ऑर्डर आज यानि 21 अगस्त से शुरू हो गई है। लांचिंग ऑफर के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।