Vodafone ने 39 रुपये वाला प्रीपेड प्लान किया लॉन्च, यूजर्स को मिलेगा इतना टॉक टाइम

टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन (Vodafone) ने ज्यादा-से-ज्यादा उपभोक्ताओं को अपने साथ जोड़ने के लिए 39 रुपये वाला ऑल राउंडर प्लान लॉन्च किया है। कंपनी ने इससे पहले भी ऑल राउंडर पैक के तहत 35, 45 और 69 रुपये वाले रिचार्ज पैक्स पेश किए थे। कंपनी के इन प्रीपेड प्लान्स को चुनिंदा सर्कल्स के यूजर्स ही रिचार्ज करा सकेंगे। वहीं, उपभोक्ताओं को 39 रुपये वाले प्लान में टॉकटाइम, डाटा और 28 दिनों की वैधता मिलेगी। फिलहाल, वोडाफोन ने इस प्लान को केवल टेस्टिंग के लिए उपलब्ध किया है।
वोडाफोन के यूजर्स को इस प्लान में 30 रुपये के टॉकटाइम के अलावा नौ रुपये का अतिरिक्त बेनेफिट दिया जाएगा, जो सात दिन के लिए वैध है। साथ ही यूजर्स को वॉयस कॉल के लिए 2.5 पैसे प्रति सेकेंड की दर से चार्ज देना पड़ेगा। इसके अलावा उपभोक्ताओं को 100 एमबी डाटा भी मिलेगा। वहीं, इस पैक की समय सीमा 28 दिनों की है।
35 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें यूजर्स को 26 रुपये का टॉकटाइम मिलेगा। साथ ही 100 एमबी डाटा दिया जाएगा। उपभोक्ता इस प्लान के तहत 2.5 पैसे प्रति सेकेंड की दर से किसी भी नेटवर्क पर कॉल कर सकेंगे। वहीं, इस प्रीपेड प्लान की वैधता 28 दिनों की है।
टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने इससे पहले 29 और 15 रुपये के प्रीपेड प्लान चुनिंदा सर्कल्स में पेश किए थे। ग्राहकों को इस इन प्लान्स में कॉल और डाटा की सुविधा नहीं मिलेगी, क्योंकि ये रेट कटर प्लान हैं। वहीं, उपभोक्ता 30 पैसे प्रति मिनट की दर से किसी भी नेटवर्क पर कॉल कर सकेंगे। 29 रुपये वाले प्रीपेड पैक की वैधता सात दिनों की है। तो दूसरी तरफ 15 रुपये वाले प्लान की समय सीमा तीन दिनों की है।