Airtel का बड़ा ऑफर, इन प्रीपेड ग्राहकों को मिलेगा 4 लाख का बीमा

भारती एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए आकर्षक पेशकश लेकर आई है। इसके तहत 599 रुपये का प्लान लेने वाले कंपनी के प्रीपेड मोबाइल ग्राहकों को भारती एक्सा से जीवन बीमा मिलेगा। यह सुविधा दोनों कंपनियों के बीच साझेदारी समझौते के तहत मिलेगी।
ये भी पढ़ेंः Jio का यह रिचार्ज पैक देगा एयरटेल को कड़ी टक्कर, रोज मिलेगा इतना डाटा
भारती एयरटेल ने सोमवार को एलान किया कि प्रति दिन 2जीबी डाटा के साथ 599 रुपये का नया प्रीपेड प्लान लेने पर किसी भी नेटवर्क पर असीमित कॉल और रोजाना 100 एसएमएस के साथ भारती एक्सा लाइफ इन्श्योरेंस की तरफ से चार लाख रुपये का जीवन बीमा दिया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः Airtel का सबसे बड़ा ऑफर, सिर्फ 299 रुपये में 3.3TB डाटा
दोनों कंपनियों ने संयुक्त बयान में कहा, ‘यह रिचार्ज 84 दिन की वैधता के साथ आता है और हर रिचार्ज के साथ तीन महीने के लिए बीमा कवर उपलब्ध होगा। 18 से 54 वर्ष तक के सभी ग्राहकों को मिलने वाले इस बीमा कवर के लिए कोई कागज नहीं देना होगा और न ही चिकित्सा जांच की जरूरत होगी। साथ ही बीमा के कागज तुरंत डिजिटली जारी कर दिए जाएंगे।’ इस ऑफर को फिलहाल दिल्ली सहित चुनिंदा राज्यों में लागू किया गया है और आगे इसे देश भर में लागू किया जाएगा।