Facebook ने नया लोगो किया लॉन्च, दिखेगा अन्य एप्स से बहुत अलग

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 05 Nov 2019 11:32 AM IST
Facebook Launch New Logo To Apart From Instagram And Whatsapp
सांकेतिक तस्वीर

    दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी फेसबुक (Facebook) ने दूसरे सोशल मीडिया एप्स से अलग दिखने के लिए नया लोगो लॉन्च किया है। कंपनी इस नए लोगो के जरिए अपने आप को एप से अलग प्रमोट करेगी। साथ ही इस नए लोगो से कंपनी को फेसबुक एप से अलग पहचान मिलेगी।

    वहीं, कंपनी के मार्केटिंग ऑफिसर एंटोनियो लूसियो ने कहा है कि इस नए लोगो को खास ब्रांडिंग के लिए तैयार किया गया है। उन्होंने आगे कहा है कि लोगो के विजुअल को एप से अलग दिखाने के लिए कस्टम टाइपोग्राफी और कैपिटलाइजेशन का इस्तेमाल किया है।

    कंपनी अपने यूजर्स को इस समय फेसबुक एप, मैसेंजर, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, वर्कप्लेस और कैलिब्रा (डिजिटल करनसी लिब्रा प्रोजेक्ट) जैसी सेवाएं प्रदान कर रही हैं। इसके अलावा कंपनी जल्द ही नए लोगो और आधिकारिक वेबसाइट के साथ बाजार में लेटेस्ट प्रोडक्ट्स उतारेगी।

    फेसबुक का कहना है कि हमने इस लोगो को खास कस्टम टाइपोग्राफी से बनाया है, जिससे कंपनी और एप में अंतर दिखाई देगा। वेबसाइट के जरिए यूजर्स हमसे सीधा संपर्क भी कर सकते हैं। वहीं, फेसबुक के इस कदम से ज्यादा से ज्यादा यूजर्स जुड़ सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें