Vodafone सिर्फ 16 रुपये में दे रहा है 1 जीबी इंटरनेट, पढ़ें क्या है प्लान की डिटेल

Bani Kalra
टेक डेस्क, अमर उजालाBani Kalra
Wed, 17 Apr 2019 04:16 PM IST
विज्ञापन
Vodafone Recharge Offers: Vodafone introduces Rs 16 prepaid Filmy Recharge, read plan details
vodafone

    अगर आपको कम कीमत में ज्यादा डाटा चाहिए, तो टेलिकॉम कंपनी Vodafone एक बेहद खास प्लान यूजर्स के लिए लाई है। कंपनी 16 रुपये का प्लान लेकर आई है, जिसका नाम Filmy Recharge है। आइये जानते हैं क्या है इस प्लान की खासियतें...

    कंपनी ने मात्र 16 रुपये में Filmy Recharge रिचार्ज पैक को लान्च किया है। इस प्लान के तहत यूजर्स को 1 जीबी डाटा दिया जाएगा, लेकिन इसकी वैधता 24 घंटों की होगी। यह प्लान खास तौर ऐसे यूजर्स के लिए है, जो मूवीज और वीडियोज ज्यादा देखते हैं। लेकिन इसमें वॉयस और एसएमएस की सुविधा नहीं मिलेगी। इतना ही नहीं इसे एक्टेंडेड वैलिडिटी पैक के तौर पर भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    Vodafone ने इस प्लान को फिलहाल कुछ चुनिंदा सर्किल जैसे जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, असम, गोवा, गुजरात और महाराष्ट्र में पेश किया है। जल्दी ही कंपनी इसे अन्य सर्किल में भी उपलब्ध करा देगी। यूजर्स इस प्लान को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Vodafone.in, कंपनी की My Vodafone ऐप और ऑथराइज्ड रिटेलर्स से रिचार्ज करवा सकते हैं। 16 रुपये के Filmy Recharge के अलावा डाटा-एक्सक्लूसिव प्लान में 33 रुपये, 49 रुपये और 98 रुपये के प्लान उपलब्ध हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Vodafone के 33 रुपये के रिचार्ज पैक में 500 एमबी डाटा मिलता है, जिसकी वैधता 28 दिनों की है। इसके अलावा 49 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में 1 जीबी डाटा मिलता है और इस प्लान की वैधता भी 28 दिन की है। वहीं Vodafone का 98 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में 3 जीबी डाटा दिया जा रहा है, जिसकी वैधता 28 दिनों की है। Vodafone के 92 रुपये के रिचार्ज वाले पैक की बात करें, तो इसमें 7 दिन के लिए 6 जीबी डाटा मिल रहा है। जबकि 53 रुपये के रिचार्ज वाले पैक पर 1 दिन के लिए 3 जीबी डाटा मिलता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें