Women’s Day 2019: वोडाफोन-आइडिया ने शुरू की ‘Idea Sakhi’, जानें फायदे

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 08 Mar 2019 06:24 PM IST
Women’s Day 2019: Idea Sakhi, a mobile based safety service launched exclusively for women
vodafone idea

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया ने महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आइडिया सखी सेवा शुरू की है जो पूरे देश की महिलाओं के लिए मुफ्त है। आइडिया सखी सेवा का फायदा प्री-पेड और पोस्ट-पेड दोनों ग्राहक उठा सकेंगे। साथ ही आपको बता दें कि इसका फायदा फीचर और स्मार्टफोन दोनों प्रकार के ग्राहकों को मिलेगा। आइडिया सखी के तहत ग्राहकों को इमरजेंसी अलर्ट, इमरजेंसी बैलेंस और प्राईवेट नंबर रिचार्ज फीचर्स मिलेंगे।

    वोडाफोन आइडिया की यह सेवा आंध्रप्रदेश और तेलंगाना, असम एवं उत्तर पूर्व, चेन्नई सहित तमिलनाडु, केरल, गुजरात, जम्मू एवं कश्मीर, महाराष्ट्र एवं गोवा, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़, दिल्ली, बिहार एवं -झारखण्ड, कोलकाता एवं वेस्ट बंगाल, पंजाब और ओडिशा जैसे सर्किल में शुरू हो गई है। साथ ही अन्य 22 सर्किल में भी इसी महीने इस सेवा की शुरुआत होगी।

    कैसे एक्टिवेट करें आइडिया सखी सेवा

    1. सबसे पहले अपने मोबाइल नंबर से टॉल फ्री नंबर 1800-123-100 पर कॉल करें।
    2. इसके बाद दोस्तों और परिवार के उन लोगों के नंबर को रजिस्टर करें जिनसे इमरजेंसी में आप कॉन्टेक्ट करना चाहते हैं। इस लिस्ट में आप अधिकतम 10 लोगों को जोड़ सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद आपको 10 अंक का प्राइवेट प्रॉक्सी नंबर मिलेगा। इसके बाद आप इसी नंबर पर किसी भी स्टोर से अपने नंबर पर रिचार्ज करा सकेंगे। इसका फायदा यह होगा कि रिचार्ज कराने के लिए आपको दुकानदार को अपना निजी नंबर नहीं बताना होगा।
    3. इस सेवा का यह भी फायदा है कि यदि आपके नंबर पर बैलेंस 1 रुपये से कम हो जाएगा या उसका डाटा पैक खत्म हो जाएगा तो आपको तुरंत 10 मिनट मुफ्त लोकल/एसटीडी कॉल्स, 10 एसएमएस और 100 एमबी डाटा मिलेगा।
    4. इमरजेंसी की स्थिति में आपको 55100 पर मिस्ड कॉल करके 2 दबाना होगा। इसके बाद आपके द्वारा रजिस्टर किए गए इंमरजेंसी नंबर पर आपकी रियल टाइम लोकेशन पहुंच जाएगा।
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें