वोडाफोन दे रहा 176 रु. में 28GB डाटा और रोमिंग में भी अनलिमिटेड कॉलिंग

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 11 Dec 2017 02:19 PM IST
विज्ञापन
Vodafone introduces free roaming benefit on its Unlimited Super Plan Rs176 for 28 days
Vodafone

    वोडाफोन ने एक बार फिर से नया धमाका किया है।

    कंपनी ने 176 रुपये का नया प्लान पेश किया है जिसके तहत ग्राहकों को डाटा के साथ रोमिंग में भी अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी, हालांकि यह प्लान फिलहाल सिर्फ मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के प्रीपेड ग्राहकों के लिए ही है।

    विज्ञापन

    वोडाफोन के इस नए प्लान में 28 दिनों तक रोज 1 जीबी डाटा के साथ किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉलिंग मिलेगी। साथ ही रोमिंग में भी फ्री आउटगोइंग है। वैसे इस प्लान में एक दिक्कत यह है कि इसके तहत सिर्फ 2जी डाटा मिल रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः 10,000 रु. में 3GB रैम के साथ मिल रहे हैं ये 5 ब्रांडेड स्मार्टफोन

    कंपनी के इस प्लान को मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के सभी सर्कल के सभी प्रमुख वोडाफोन स्टोर्स, मिनी स्टोर्स, मल्टी ब्रांड रिटेल आउटलेट और माय वोडाफोन ऐप से लिया जा सकता है। वही माय वोडाफोन ऐप से रिचार्ज कराने पर 5 प्रतिशत का एक्सट्रा कैशबैक मिलेगा। वोडाफोन के इस प्लान का मुकाबला जियो के 149 रुपये वाले प्लान से होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें