10,000 रु. में 3GB रैम के साथ मिल रहे हैं ये 5 ब्रांडेड स्मार्टफोन

अगर आप भी कम कीमत में 3 जीबी रैम तक के स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो हम आपके लिए लेकर इसकी पूरी लिस्ट। इस रिपोर्ट में हम आपको 10 हजार रुपये से कम में मिलने वाले 5 ब्रांडेड स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे। इनमें से फोन की शुरुआती कीमत 4,999 रुपये है।

Moto E4 Plus
इस फोन में 5.5 इंच की एचडी डिस्प्ले है, मीडियाटेक एमटी 6737 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज, एंड्रॉयड नूगट 7.1.1, 5000mAh की दमदार बैटरी, फास्ट चार्जिं सपोर्ट, 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन की कीमत 9,999 रुपये है।

Lenovo K8 Plus
लेनोवो के8 प्लस में 5.2 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास, 3GB रैम, 32GB स्टोरेज, मीडियाटेक का MTK हीलियो P25 ऑक्टाकोर प्रोसेसर, एंड्रॉयड नूगट 7.1.1, फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल रियर कैमरा सेटअप (13+5), फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का, 4000mAh की बैटरी और कीमत 9,999 रुपये है।