Xiaomi के इस डुअल कैमरे वाले फोन की कीमत में हमेशा के लिए हुई कटौती

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 11 Dec 2017 11:17 AM IST
विज्ञापन
Xiaomi Mi A1 gets Rs 1000 Permanent Price Cut in India
Xiaomi Mi A1

    अगर आपको भी शाओमी के स्मार्टफोन पसंद हैं और आप कंपनी के फोन के सस्ते होने का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। शाओमी ने हमेशा के लिए अपने नए स्मार्टफोन Mi A1 की कीमत 1 हजार रुपये की कटौती कर दी है।

    बता दें कि अभी हाल ही में 7 से 9 दिसंबर के बीच फ्लिपकार्ट पर लगी सेल में शाओमी एमआई ए1 पर 2 हजार रुपये की छूट दी गई थी। फोन की कीमत में कटौती की घोषणा शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने ट्वीट कर के दी है। इस फोन को कंपनी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    Xiaomi Mi A1 कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Xiaomi Mi A1
    Xiaomi Mi A1

    एमआई ए1 में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, साथ में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके अलावा फोन में डुअल कैमरा सेटअप है इनमें दोनों कैमरे 12 मेगापिक्सल के हैं जिनकी तुलना कंपनी ने आईफोन 7 प्लस और वनप्लस 5 से की है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कैमरे में 3.0 ब्यूटी मोड दिया गया है। फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर और 3080 एमएएच की बैटरी। कंपनी का दावा है कि यह फोन गर्म नहीं होगा। फोन की कीमत 14,999 रुपये थी, लेकिन अब इस फोन की कीमत हमेशा के लिए 13,999 रुपये हो गई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें