वोडाफोन लाया 25GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान

रमजान के मौके पर टेलीकॉम कंपनियों में डाटा पैक और अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान देने की होड़ मची है। एक के बाद एक कंपनियां नए-नए ऑफर पेश कर रही हैं। पहले एयरसेल ने 786 ऑफर पेश किया और अब वोडाफोन ने 786 रुपये का नया प्लान पेश किया है जिसमें ग्राहकों को 25 जीबी डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग दी जा रही है।
क्या है वोडाफोन का 786 प्लान ?

सबसे पहले बता दें कि यह प्लान असम और पूर्वोतर भारत के वोडाफोन सर्किल के लिए है। रमजान के इस खास मौके पर जारी हुए 786 रुपये वाले प्लान में 25 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा किसी भी नेटवर्क के लिए है। इस प्लान की वैधता 1 महीने है और यह प्लान वोडाफोन के पोस्टपेड ग्राहकों के लिए है। इस प्लान में रोमिंग में इनकमिंग कॉल फ्री है।
ये है वोडाफोन का 5 रुपये वाला प्लान

बता दें कि इससे पहले वोडाफोन ने 5 रुपये से लेकर 345 रुपये तक का प्लान लॉन्च किया था। 5 रुपये वाले प्लान में 1 घंटे के लिए अनलिमिटेड 2जी डाटा मिलेगा। इसे एक्टिव करने के लिए *444*5# डायल करना होगा।
वहीं 19 रुपये वाले प्लान में 1 घंटे के लिए अनलिमिटेड 3जी डाटा मिल रहा है। प्लान लेने के लिए *444*19# डायल करें। इसके अलावा 253 रुपये के प्लान में 28 दिनों तक अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉलिंग और अनलिमिटेड 2जी डाटा मिलेगा।
345 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें 28 दिनों के लिए 28 जीबी 3जी डाटा मिलेगा और अनलिमिटेड लोकल-एसडीटी कॉलिंग मिलेगी। वहीं एक प्लान 17 रुपये का है जिसके तहत 90 दिनों तक लोकल-एसटीडी की कॉल रेट 30 पैसे प्रति मिनट होगी। ये सभी प्लान प्री-पेड ग्राहकों के लिए हैं। वोडाफोन ने एक नहीं 5 प्लान पेश किए हैं, जिनमें 5 रुपये से लेकर 345 रुपये तक के प्लान शामिल हैं। 5 रुपये वाले प्लान में 1 घंटे के लिए अनलिमिटेड 2जी डाटा मिलेगा। इसे एक्टिव करने के लिए *444*5# डायल करना होगा।
वहीं 19 रुपये वाले प्लान में 1 घंटे के लिए अनलिमिटेड 3जी डाटा मिल रहा है। प्लान लेने के लिए *444*19# डायल करें। इसके अलावा 253 रुपये के प्लान में 28 दिनों तक अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉलिंग और अनलिमिटेड 2जी डाटा मिलेगा।
345 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें 28 दिनों के लिए 28 जीबी 3जी डाटा मिलेगा और अनलिमिटेड लोकल-एसडीटी कॉलिंग मिलेगी। वहीं एक प्लान 17 रुपये का है जिसके तहत 90 दिनों तक लोकल-एसटीडी की कॉल रेट 30 पैसे प्रति मिनट होगी। ये सभी प्लान प्री-पेड ग्राहकों के लिए हैं।