रमजान के मौके पर वोडाफोन लाया 5 रुपये में अनलिमिटेड डाटा वाला प्लान

वोडाफोन इंडिया ने रमजान के खास मौके पर रमजान स्पेशल ऑफर पेश किया है। यह ऑफर वेस्ट यूपी और उत्तराखंड के लिए है। 5 रुपये वाले रमजान स्पेशल ऑफर के तहत अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री डाटा पैक दिया जा रहा है। बता दें कि इससे एयरसेल ने भी रमजान के मौके पर कई ऑफर पेश किए हैं।
क्या है वोडाफोन का 5 रुपये वाला रमजान स्पेशल ऑफर?

सबसे पहले बता दें कि वोडाफोन ने एक नहीं 5 प्लान पेश किए हैं, जिनमें 5 रुपये से लेकर 345 रुपये तक के प्लान शामिल हैं। 5 रुपये वाले प्लान में 1 घंटे के लिए अनलिमिटेड 2जी डाटा मिलेगा। इसे एक्टिव करने के लिए *444*5# डायल करना होगा।
वहीं 19 रुपये वाले प्लान में 1 घंटे के लिए अनलिमिटेड 3जी डाटा मिल रहा है। प्लान लेने के लिए *444*19# डायल करें। इसके अलावा 253 रुपये के प्लान में 28 दिनों तक अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉलिंग और अनलिमिटेड 2जी डाटा मिलेगा।
345 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें 28 दिनों के लिए 28 जीबी 3जी डाटा मिलेगा और अनलिमिटेड लोकल-एसडीटी कॉलिंग मिलेगी। वहीं एक प्लान 17 रुपये का है जिसके तहत 90 दिनों तक लोकल-एसटीडी की कॉल रेट 30 पैसे प्रति मिनट होगी। ये सभी प्लान प्री-पेड ग्राहकों के लिए हैं।