Vodafone Idea ने ग्राहकों को दी बड़ी सुविधा, बोलकर कर सकेंगे रिचार्ज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 14 May 2020 02:55 PM IST
सार
विज्ञापन
Vodafone Idea Prepaid launches Voice-Based Recharge Option at Retail Outlets
vodafone - फोटो : social media

    विस्तार

    लॉकडाउन और कोरोना संक्रमण के बीच ग्राहकों मोबाइल रिचार्ज कराने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्मार्टफोन यूजर्स तो मोबाइल एप के जरिए रिचार्ज कर ले रहे हैं लेकिन फीचर फोन यूजर को खासी परेशानी हो रही है। इस समस्या को देखते हुए वोडाफोन आइडिया ने प्री-पेड ग्राहकों के लिए वॉयस आधारित रिचार्ज सुविधा पेश की है जिसके तहत ग्राहक बोलकर रिचार्ज कर सकते हैं।

    इसके लिए कंपनी रिटेल स्टोर पर कॉन्टेक्ट लेस रिचार्ज प्वाइंट लगाएगी। इसके बाद जैसी ही कोई रिचार्ज के लिए स्टोर पर जाएगा तो स्टोर का कर्मचारी ग्राहक की ओर एक फोन बढ़ाएगा, हालांकि हाथ में नहीं देगा। फोन में एक एप ओपन पहले से ओपन होगा।

    विज्ञापन

    इसके बाद ग्राहक को अपना मोबाइल नंबर बोलकर बताना होगा जिसके बाद एप गूगल वॉयस असिस्टेंट की मदद से एप नंबर को टाइप कर देगा। कंपनी का दावा है कि उसके वोडाफोन आइडिया स्मार्ट कनेक्ट रिटेलर एप 10 फीट की दूरी से भी आवाज पकड़ लेगा। वॉयस रिचार्ज फीचर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा को सपोर्ट करेगा, हालांकि जल्द ही अन्य भाषाओं का भी सपोर्ट जारी होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि कुछ दिन पहले ही वोडाफोन आइडिया ने लॉकडाउन के बीच अपने ग्राहकों को बड़ी सुविधा देते हुए किराना और मेडिकल स्टोर से मोबाइल रिचार्ज कराने की सुविधा दी है। वोडाफोन आइडिया के ग्राहक अब पास के किसी भी किराना दुकान और मेडिकल स्टोर से पर जाकर अपना मनपसंद रिचार्ज करा सकते हैं, हालांकि यह सेवा फिलहाल उत्तर प्रदेश पश्चिम में ही है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इसे अन्य सर्किल में भी शुरू किया जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें