Jio के शानदार लंबी अवधि वाले प्लान, हर दिन मिलेगा 1.5GB से लेकर 2GB तक डाटा

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने हाल ही में लॉकडाउन के दौरान घर से काम करने वाले यूजर्स के लिए कई सारे लंबी अवधि वाले प्लान पेश किए हैं, जिनमें हर दिन 1 जीबी से ज्यादा डाटा और कॉलिंग की सुविधा मिली है। इसके अलावा इन रिचार्ज प्लांस में यूजर्स को प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त में दी गई है। तो आज हम आपको जियो के लंबी अवधि वाले प्री-पेड प्लांस के बारे में बताएंगे, जो घर से काम करने के दौरान आपके बहुत काम आएंगे। आइए इन रिचार्ज प्लान पर डालते हैं एक नजर...

जियो का 2,399 रुपये वाला प्लान
यूजर्स को इस प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही कंपनी यूजर्स को कॉलिंग के लिए 12,000 नॉन-जियो मिनट देगी। इसके अलावा जियो प्रीमियम एप्स की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन दी जाएगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 365 दिनों की है।

जियो का 2,121 रुपये वाला प्लान
यूजर्स को इस प्लान में प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा के साथ 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही कंपनी यूजर्स को कॉलिंग के लिए 12,000 नॉन-जियो मिनट देगी। इसके अलावा जियो प्रीमियम एप्स की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन दी जाएगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 336 दिनों की है।
- Facebook से भारत सरकार ने मांगा यूजर्स का डाटा, 2019 में भेजी थी 40 हजार से ज्यादा रिक्वेस्ट
- स्मार्टफोन यूजर्स के लिए जरूरी हिदायत, गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद हैं कई फर्जी एप
- 300 रुपये से कम के धमाकेदार रिचार्ज प्लान, रोज मिलेगा 1.5 जीबी डाटा
- Android फोन के ये हैं गुप्त फीचर्स, आपको शायद ही होगी इनकी जानकारी