वोडाफोन आइडिया अपने ग्राहकों को फ्री में दे रहा 50GB डाटा, यह है ऑफर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 29 Dec 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
Vodafone idea Brings 50GB Additional High Speed Data Offer With Rs 1499 Prepaid Plan
vodafone idea - फोटो : Amar Ujala

    यदि आप भी Vi (वोडाफोन आइडिया) के ग्राहक हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। Vi ने अपने ग्राहकों को 50 जीबी डाटा अतिरिक्त देने का एलान किया है, हालांकि यह अतिरिक्त डाटा सभी यूजर्स को नहीं बल्कि उन्हीं यूजर्स को मिल रहा है जिनके पास 1,499 रुपये वाला प्री-पेड प्लान है। आइए जानते हैं इस प्लान के साथ मिलने वाले खास ऑफर के बारे में विस्तार से...

    Vi के 1,499 रुपये वाले प्री-पेड प्लान में आमतौर पर कुल 24 जीबी डाटा ही मिलता है लेकिन इस ऑफर के तहत कुल डाटा 74 जीबी हो गया है। इस प्लान में आपको 365 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इसके अलावा 3,600 SMS भेजने की भी सुविधा मिलती है। इस प्लान में आपको Vi मूवीज और टीवी एप का भी फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है, हालांकि यह 50 जीबी अतिरिक्त डाटा इस प्लान के कुछ चुनिंदा यूजर्स को ही मिल रहा है। कंपनी बकायदा अपने ग्राहकों को इसके बारे में मैसेज करके जानकारी दे रही है। वोडाफोन आइडिया ने अपने इस ऑफर को Extra Data Offer नाम दिया है।

    विज्ञापन

    बता दें कि Vodafone Idea ने हाल ही में 399 रुपये का ‘Digital Exclusive’ नाम से प्री-पेड प्लान लॉन्च किया है। यह सेवा उनलोगों के लिए है जो ऑनलाइन सिम ऑर्डर करते हैं और घर पर डिलीवरी चाहते हैं। नए सिम के साथ वोडाफोन का यह प्लान अन्य कंपनियों के मुकाबले सस्ता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यदि आप 399 रुपये के प्लान के साथ सिम को कंपनी की वेबसाइट से ऑर्डर करते हैं तो सिम की डिलीवरी आपके घर पर होगी। इस प्लान में 56 दिनों की वैधता मिलेगी और इसमें रोज 1.5 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इस प्लान में रोज 100 SMS मिलता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें