Realme Watch S की पहली सेल, 15 दिनों का है बैटरी बैकअप

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 28 Dec 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
realme Watch S first flash sale on December 28 from realme site and Flipkart
Realme Watch S - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    रियलमी ने एस सीरीज के तहत अपनी दो नई स्मार्टवॉच हाल ही में भारत में पेश की है जिनमें Realme Watch S और Realme Watch S Pro शामिल हैं। Realme Watch S सीरीज की दोनों वॉच में सर्कुलर डायल दिया गया है। इसके अलावा इन दोनों स्मार्टवॉच में ब्लड ऑक्सीजन सेंसर के साथ 24 घंटे हर्ट रेट सेंसर दिया गया है। इनमें से Realme Watch S आज यानी 28 दिसंबर को पहली बार फ्लैश सेल के लिए उपलब्ध होगी।

    Realme Watch S की कीमत

    Realme Watch S की कीमत 4,999 रुपये है। यह ब्लू, ब्लैक, ऑरेंज और ग्रीन सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ खरीदी जा सकेगी। Realme Watch S की बिक्री आज फ्लिपकार्ट, रियलमी की साइट से दोपहर 12 बजे होगी।

    विज्ञापन

    Realme Watch S की स्पेसिफिकेशन

    Realme Watch S में 1.3 इंच की डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 360x360 पिक्सल है। इसका डायल सर्कुलर है और ब्राइटनेस 600 निट्स है। इस पर 2.5D कर्व्ड कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का भी प्रोटेक्शन है। इसमें 16 स्पोर्ट्स मोड हैं जिनमें बाइक, रनिंग, स्विमिंग, योग आदि शामिल हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस वॉच में 390mAh की बैटरी है जिसे लेकर 15 दिनों के बैकअप का दावा है। इसके साथ एप के जरिए 100 वॉच फेसेज मिलेंगी। वॉच में PPG सेंसर, हर्ट रेट मॉनिटर और ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर भी है। इसके अलावा इसमें स्लीप ट्रैकर भी है। Realme Watch S वॉटर रेसिस्टेंट है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें