Google Pixel 4a Review: क्या यह वाकई 2020 का परफेक्ट एंड्रॉयड फोन है?
खूबियांकमियां
शानदार पोट्रेट मोड कोई IP रेटिंगपरफेक्ट कैमरा वायरलेस चार्जिंग नहींकॉम्पैक्ट साइज वाइड एंगल नहींप्योर एंड्रॉयड फेस अनलॉक नहीं

विस्तार
पिछले साल अपने भारतीय यूजर्स को गूगल ने निराश करने के बाद इस साल अपने नए स्मार्टफोन Google Pixel 4a को भारत में लॉन्च किया है। गूगल ने Pixel 3a को पिछले साल भारत में लॉन्च नहीं किया था। Google Pixel 4a गूगल की पिक्सल सीरीज का सबसे किफायती स्मार्टफोन है। Google Pixel 4a की भारतीय बाजार में कीमत 31,999 रुपये है और इसे फ्लिपकार्ट के अलावा ऑफलाइन स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है। गूगल पिक्सल 4ए में सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। इस फोन को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है तो आइए रिव्यू में जानते हैं कैसा है Google Pixel 4a?
Google Pixel 4a Review: स्पेसिफिकेशन और कीमत
डिस्प्ले-
5.81 इंच फुल एचडी प्लस OLEDप्रोसेसर-स्नैपड्रैगन 730Gरियर कैमरा-12.2 मेगापिक्सलफ्रंट कैमरा-8 मेगापिक्सलरैम- 6 जीबीस्टोरेज-128 जीबीबैटरी-3140mAhकीमत-31,999 रुपये
Google Pixel 4a Review: डिजाइन

इस फोन में डिस्प्ले 5.81 इंच की है। ऐसे में यह एक कॉम्पैक्ट साइज स्मार्टफोन है। पिक्सल 4ए आपको सिर्फ एक ही कलर ब्लैक में मिलेगा। फोन का बैक पैनल शाइनिंग वाला या फ्लैशी नहीं है। पिक्सल 4ए के बैक पैनल यूनीबॉडी पॉलिकार्बोनेट की है और फिनिशिंग सॉफ्ट मैटे है। बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट के निशान नहीं आते हैं। यह फोन 8.2mm स्लिम है और इसका वजन भी महज 143 ग्राम है। फोन हर मामले में हैंडी और कंफर्टेबल है।

वॉल्यूम, पावर और गूगल असिस्टेंट बटन राइट में हैं। लेफ्ट साइड में सिम कार्ड ट्रे है। नीचे की ओर दो स्पीकर ग्रिल हैं जिनमें स्पीकर राइट वाला और माइक लेफ्ट वाला है। नीचे की ओर टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट है। फोन में हेडफोन जैक ऊपर की ओर दिया गया है। फोन में सिंगल सिम कार्ड स्लॉट है, हालांकि इसमें डुअल सिम का है यानी एक सिम आपको ई-सिम इस्तेमाल करना होगा।
Google Pixel 4a Review: डिस्प्ले

डिस्प्ले की बात करें तो इस फोन में 5.81 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। डिस्प्ले की क्वॉलिटी OLED है। ऐसे में कलर, टेंपरेचर आदि को लेकर आपको परेशान नहीं होना है। डिस्प्ले की डिजाइन पंचहोल है। डिस्प्ले के लेफ्ट किनारे में होल है जिसमें फ्रंट कैमरा है। पंचहोल की साइज ज्यादा बड़ा नहीं है।

नीचे की ओर थोड़ा बेजल मिलता है, बाकि अन्य हिस्सों में बेजल बहुत ही कम है। डिस्प्ले के साथ HDR10 का सपोर्ट है और प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। फोन में अलवेज ऑन डिस्प्ले का भी सपोर्ट है। फोन में आप फुल एचडी वीडियो देख सकते हैं। डिस्प्ले का टच स्मूथ है और गेमिंग के दौरान कोई क्लिच नहीं आता है।