Vodafone Idea की रिब्रांडिंग, सात बातें जो आपके लिए हैं जरूरी

विलय के दो साल बाद वोडाफोन आइडिया (VIL) ने अपनी नई ब्रांडिंग की है। नई ब्रांडिंग के बाद वोडाफोन आइडिया को vi के नाम से जाना जाएगा जिसमें वी का मतलब वोडाफोन और आई का मतलब आइडिया है। कंपनी का लोगो भी बदल गया है जिस पर वीआई लिखा है। इसी साल जून में कंपनी ने कहा था कि उसके पास 28 करोड़ ग्राहक हैं। कंपनी अब अपने ग्राहकों की सेवा नए ब्रांड Vi के तहत करेगी। इस ब्रांडिंग को लेकर कुछ बातें हैं जो आपकी जाननी चाहिए, आइए इसे सात प्वाइंट में जानते हैं...
- Vi में वी का मतलब वोडाफोन और आई का मतलब आइडिया है। कंपनी के मुताबिक आई की डिजाइन प्रगतिशील भारत को दर्शाती है।
- वोडाफोन आइडिया ने Happy Surprises प्रोग्राम की घोषणा की है जिसके जरिए लोग कंपनी की नई ब्रांडिंग, लोगो और एप के बारे में जान सकेंगे और हर रोज इनाम जीत सकेंगे।
- इस प्रोग्राम के तहत ग्राहकों को GoPro कैमरा, Oneplus 8, नेटफ्लिक्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
- कंपनी ने नई ब्राडिंग के साथ एक मोबाइल एप Vi app भी पेश किया है जिसकी मदद से यूजर्स खुद की एक्सक्लूसिव Vi ट्यून बना सकेंगे।
- यूजर्स इस एप में अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर डालकर रिंगटोन प्राप्त कर सकते हैं। यह काम वेबसाइट से भी हो सकती है।
- यह सुविधा वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों के अलावा अन्य यूजर्स के लिए भी है।
- ग्राहकों के लिए नई वेबसाइट https://www.myvi.in/ हुई लॉन्च
बता दें कि कंपनी ने नाम बदलने के बाद प्लान आदि को लेकर कुछ खास बदलाव नहीं किए हैं। अब यदि आपको वोडाफोन या आइडिया का कोई रिचार्ज करना है तो आपको https://www.myvi.in/ पर ही जाना होगा या फिर गूगल प्ले-स्टोर या एपल एप स्टोर से myvi एप डाउनलोड करना होगा, हालांकि नए नाम से यह एप फिलहाल स्टोर पर मौजूद नहीं है।
वहीं सिम के नाम और नंबर को लेकर कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। इसके अलावा जो सुविधाएं आपको माय वोडाफोन एप में मिल रही थीं, वे सभी सुविधाएं आपको मायवी एप पर मिलेंगी। बैलेंस चेक करने से लेकर रिचार्ज करने तक का काम आप मायवी एप से कर सकते हैं।
- वोडाफोन आइडिया अब हुआ Vi, जानिए नाम के साथ क्या-क्या बदला
- चीन को एक और झटका, अपनी चाइनीज टीवी फैक्ट्री बंद करेगी सैमसंग
- Airtel ने लॉन्च किए 5 नए ब्रॉडबैंड प्लान्स, 1Gbps तक की हाई स्पीड में मिलेगा अनलिमिटेड डाटा
- अब बिंदास होकर इस्तेमाल करें गूगल की तस्वीरें, इन स्टेप्स के बाद नहीं आएगा कॉपीराइट स्ट्राइक