Vivo ने शुरू की खास सेवा, घर बैठे SMS के जरिए मंगवा सकेंगे अपनी पसंद का स्मार्टफोन

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 04 May 2020 12:54 PM IST
Conavirus Vivo Start special retail program now users get their smartphone through sms know bout it
vivo v50 - फोटो : TechnogoalsHelp / twitter

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो (Vivo) ने अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए स्मार्ट रिटेल प्रोग्राम की शुरुआत की है। इस सेवा के तहत ग्राहक वीवो इंडिया फेसबुक पेज, वीवो ई-स्टोर या फिर 8955771110 नंबर पर एसएमएस कर स्मार्टफोन ऑर्डर कर सकेंगे। वहीं, कंपनी का कहना है कि हम 30 हजार इन-स्टोर प्रमोटर और 20 हजार ऑफलाइन रिटेलर्स की मदद से ग्राहकों तक उनका स्मार्टफोन पहुंचाया जाएगा।

    ग्राहक फेसबुक पेज और एसएमएस के जरिए ब्रांड प्रमोटर से फोन की सारी जानकारी हासिल कर सकेंगे। इसके बाद यदि ग्राहक को फोन पसंद आता है, तो प्रमोटर ग्राहक की नजदीकी रिटलर्स तक उसकी जानकारी पहुंचा देंगे। इसके जरिए ग्राहक स्मार्टफोन खरीद सकेंगे। साथ ही रिटेलर्स स्मार्टफोन की होम डिलीवरी भी करेंगे। वहीं, कंपनी का मानना है कि अब लोगों को फोन खरीदने के लिए घर से बाहर नहीं निकलना पड़ेगा और इससे वायरस को रोकने में मदद भी मिलेगी।

    कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सरकार ने लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दिया है। साथ ही देश के राज्यों को ग्रीन, ऑरेंज और रेड जोन में बांटा गया है। कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए लगता है कि लॉकडाउन को 17 मई के बाद भी बढ़ाया जाएगा। हालांकि, भारत सरकार ने अब तक लॉकडाउन की समय सीमा को लेकर अन्य जानकारी साझा नहीं की है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें