लॉकडाउन में नहीं कट रहा समय तो खेलें ये पांच मोबाइल गेम, बचपन की यादें होंगी ताजा

लॉकडाउन के कारण आप घर में हैं और बोरियत महसूस कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि आज हम आपको यहां कुछ ऐसे खास मोबाइल गेम्स की जानकारी देने जा रहे हैं, जिनको खेलकर आपकी बोरियत दूर हो जाएगी। साथ ही इन गेम्स से आपकी बचपन की यादें भी ताजा हो जाएंगी। तो आइए इन मोबाइल गेम्स पर डालते हैं एक नजर...

Carrom Pool
अगर आप Carrom गेम के शौकीन है, तो यह गेम आपकी पहली पसंद बन सकता है। इस गेम को भी आप अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ खेल सकते है। इसके साथ ही यह गेम ऑफलाइन मोड को भी सपोर्ट करता है। इसका मतलब है कि आप बिना इंटरनेट के भी यह गेम खेल पाएंगे। इसके अलावा आपको इस गेम में रिवार्ड भी मिलेगा।

Ludo King
लुडो किंग लोकप्रिय गेम्स में से एक है। मल्टीप्लेयर मोड के जरिए आप इस गेम को अपने दोस्तों या फिर परिवार के सदस्यों के साथ खेल सकते है। इस गेम से आपकी बचपन की यादें ताजा हो जाएंगी। वहीं, इस गेम को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।