Vivo की एनीवर्सरी सेल हुई शुरू, स्मार्टफोन पर मिलेगा 20 हजार रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 12 Nov 2019 09:56 AM IST
विज्ञापन
Vivo Anniversary Sale 2019 Rs 21,000 Discount On Smartphones Know Price Offers And Specifications
Vivo Z1x - फोटो : amar ujala

    चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो ने आज भारत में पांच साल पूरे किए हैं। इस खास अवसर पर कंपनी ने ग्राहकों के लिए वीवो एनीवर्सरी सेल को भी आयोजित किया है। इस सेल में ग्राहकों को वीवो जेड1 प्रो, वीवो वाय12 और अन्य स्मार्टफोन्स पर आकर्षक डील्स और डिस्काउंट मिलेंगे।

    वहीं, यह सेल आज यानी 12 नवंबर से लेकर 30 नवंबर तक चलेगी। इसके साथ ही वीवो की सेल ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध हैं। ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को फोन की खरीदारी पर एक्सचेंज ऑफर्स, 10 फीसदी कैशबैक और नो कॉस्ट ईएमआई की सुविधा दी जाएगी। तो आइए जानते है आपको किस स्मार्टफोन पर कितना डिस्काउंट मिलेगा...

    विज्ञापन

    सोमवार को ही कंपनी ने वीवो वाय15 और वाय12 की कीमतों में कटौती की है। ग्राहक वाय15 को 11,990 और वीवो वाय12 9,990 रुपये में खरीद सकेंगे। इसके साथ ही वीवो यू10 पर 500 रुपये और वीवो जेड1 एक्स पर 1,000 रुपये की छूट मिल रही है। वहीं, ग्राहकों वीवो 17 प्रो, वीवो वी15 प्रो और वीवो एस1 स्मार्टफोन की खरीदारी पर शानदार डिस्काउंट दिया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आपको बता दें कि वीवो की इस सेल में कुछ चुनिंदा प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर 21 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। ग्राहक इस सेल के दौरान वीवो एक्स21 को मात्र 15,990 रुपये में खरीद सकेंगे। वहीं, इसकी असली कीमत 36,990 रुपये है। वहीं, दूसरी तरफ वीवो वी15 प्रो का छह जीबी वाला वेरियंट 21,990 रुपये की कीमत के साथ सेल के लिए उपलब्ध है।

    वीवो ने हाल के दिनों में वीवो जेड एक्स के चार जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरियंट को पेश किया था। वहीं, ग्राहक इस फोन को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और अमेजन से सिर्फ 15,990 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें