Valentine Gift के चक्कर में महिला को लगा 3.68 लाख का चूना, पूरी रिपोर्ट पढ़कर हैरान हो जाएंगे

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 15 Feb 2023 02:36 PM IST
सार

रिपोर्ट के अनुसार, महिला की हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक नए व्यक्ति Alex Lorenzo से मुलाकात हुई थी। उस व्यक्ति ने वैलेंटाइन-डे पर महिला को गिफ्ट भेजने की बात कही थी।

विज्ञापन
valentines day gift fraud mumbai woman lost of rs 3 68 lakh with gift scam
valentines day gift fraud - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    वैलेंटाइन-डे पर लोग अपने पार्टनर को गिफ्ट देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। ऐसे में गिफ्ट खोजने के लिए लोग काफी मेहनत और नए-नए तरीके अपनाते हैं। ऐसे ही वैलेंटाइन-डे गिफ्ट के टक्कर में एक महिला ने लाखों रुपये गंवा दिए हैं। जी हां, महिला को गिफ्ट इतना भारी पड़ गया कि उसे 3.5 लाख से हाथ धोना पड़ा। दरअसल, महिला के साथ इंस्टाग्राम पर वैलेंटाइन-डे गिफ्ट स्कैम हुआ है और एक बार नहीं कई बार। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

    मुंबई की रहने वाली 51 साल की महिला के साथ इंस्टाग्राम के एक नए दोस्त ने गिफ्ट के नाम पर 3.68 लाख रुपये का स्कैम किया है। रिपोर्ट के अनुसार, महिला की हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक नए व्यक्ति Alex Lorenzo से मुलाकात हुई थी। उस व्यक्ति ने वैलेंटाइन-डे पर महिला को गिफ्ट भेजने की बात कही, जिसके बाद महिला को पार्सल के बदले 750 यूरो यानी करीब 66,591 भारतीय रुपये जमा करने की बात कही गई थी।

    विज्ञापन

    जिसके बाद महिला को कूरियर कंपनी से मैसेज मिला कि पार्सल लिमिट से ज्यादा भारी है तो इसके लिए महिला को 72 हजार रुपये अतिरिक्त देना होगा। पेमेंट करने के बाद महिला को फिर से कूरियर कंपनी से फोन आता है कि पार्सल में यूरोपियन करेंसी के नोट मिले हैं और उस पर मनी लॉन्ड्रिंग के तहत कार्रवाई हो सकती है। साथ ही बचने के लिए 2,65,000 रुपये जमा करने की बात कही गई।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें